ऑल-ब्लैक लुक में और भी स्टाइलिश हुई Hyundai Exter, ₹8.13 लाख में लॉन्च हुआ नया Knight Edition

Hyundai Exter Knight Edition को ₹8.13 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर, ब्लैक अलॉय व्हील, रेड ब्रेक कैलिपर्स और स्पोर्टी इंटीरियर मिलता है. कंपनी ने इसे पेट्रोल MT, AMT और CNG ऑप्शन में पेश किया है.

साउथ कोरियाई कार कंपनी Hyundai ने अपनी एंट्री-लेवल SUV Exter का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है. पूरी तरह ब्लैक लुक वाली इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि Exter Knight की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब कंपनी की Knight रेंज ने 2022 में शुरुआत के बाद से अब तक 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

Hyundai Exter Knight: वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Hyundai Exter के नए स्पेशल एडिशन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और Hy-CNG Duo जैसे ऑप्शन मिलते हैं. कलर की बात करें तो आप इसे Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze जैसे पांच रंगों में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ लुक और डिजाइन से जुड़े बदलाव किए गए हैं. इंजन और बाकी मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mahindra BE6 Sporteq का टीजर जारी, ट्रिपल-स्क्रीन के साथ आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, 15 अगस्त को होगी लॉन्च

Hyundai Exter Knight: एक्सटीरियर

  • Hyundai Exter Knight को नॉर्मल Exter से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसके लुक में कई बदलाव किए हैं. पूरी SUV को ब्लैक थीम दी गई है. हालांकि, इसका वही बॉक्सी डिजाइन और मजबूत लुक बरकरार रखा गया है.
  • आगे की तरफ ब्लैक कलर की ग्रिल, बंपर और Hyundai के लोगो मिलते हैं. नीचे दिया गया सिल्वर हिस्सा भी अब ब्लैक फिनिश में है.
  • साइड से देखें तो इसमें 15-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं. इनके पीछे रेड ब्रेक कैलिपर्स नजर आते हैं. साथ ही, ब्लैक रूफ रेल्स भी मिलती हैं.
  • पीछे की तरफ भी ब्लैक थीम को जारी रखा गया है. यहां बंपर इंसर्ट, स्किड प्लेट और Hyundai लोगो को ब्लैक फिनिश दी गई है. वहीं, टेलगेट पर ‘Knight’ बैज इसे नॉर्मल Exter से अलग लुक देता है.

Hyundai Exter Knight: इंटीरियर

  • अंदर बैठते ही इसका स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है. स्टैंडर्ड कार में जहां नेवी ब्लू और व्हाइट का डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है, वहीं इस मॉडल में पूरा केबिन ब्लैक रखा गया है. 
  • AC वेंट, सेंटर कंसोल और सीटों की सिलाई में ब्रास कलर के टच दिए गए हैं. रात के समय एम्बर कलर की फुटवेल लाइटिंग केबिन के माहौल को और खास बनाती है.

Hyundai Exter Knight: कीमत, इंजन और गियरबॉक्स

Hyundai Exter Knight को कंपनी ने HX 6 और HX 10 जैसे दो ट्रिम में उतारा है. इसकी कीमत की बात करें तो टॉप मॉडल AMT की कीमत ₹9.60 लाख तक जाती है. वहीं, अगर आप CNG का ऑप्शन लेना चाहते हैं, तो Hy-CNG Duo की कीमत इन दोनों पेट्रोल मॉडल के बीच रखी गई है.

वेरिएंटइंजनट्रांसमिशनकीमत (एक्स-शोरूम)
HX 6 Knight1.2L Kappa पेट्रोलMT₹8,13,500
HX 6 Knight1.2L Kappa पेट्रोलAMT₹8,73,500
HX 6 Knight1.2L Bi-fuel Kappa पेट्रोल + CNGMT₹9,09,500
HX 10 Knight1.2L Kappa पेट्रोलAMT₹9,60,500

मैकेनिकल तौर पर Hyundai Exter Knight में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या Smart Auto AMT के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, कंपनी इसका CNG वर्जन भी देती है, जिसमें पेट्रोल के साथ CNG का यूज होता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.

ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >