Jeep Compass 85th Anniversary Edition की वो 5 खासियतें, जो उसे रेगुलर मॉडल से बनाती हैं अलग

जीप ने अपनी 85वीं एनिवर्सरी के मौके पर कम्पास का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया है. यह खास एडिशन न केवल अपने एक्सक्लूसिव डिजाइन के लिए जाना जाता है, बल्कि इसमें कई नए टेक फीचर्स भी शामिल हैं. जानें क्या हैं वो 5 खासियतें जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाती हैं.

जीप (Jeep) ने भारत में कम्पास 85th एनिवर्सरी एडिशन (Compass 85th Anniversary Edition) को 26.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है. ब्रांड के 85 साल के ग्लोबल सफर को सेलिब्रेट करने के लिए इसकी सिर्फ 85 गाड़ियां ही बेची जाएंगी. कम्पास के टॉप मॉडल ट्रेल एडिशन, जिसकी कीमत 25.41 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसे खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह एक बड़ा मौका है. लगभग 1.3 लाख रुपये ज्यादा देकर इसमें सिर्फ डेकोरेटेड चीजें ही नहीं, बल्कि नए टेक फीचर्स भी मिलते हैं. इस आर्टिकल में उन 5 खासियतों के बारे में बताते हैं, जो इसे रेगुलर कम्पास से अलग बनाती हैं.

Jeep Compass Anniversary Edition: डिजाइन और केबिन 

  • जीप कम्पास एनिवर्सरी एडिशन में ग्लॉस ब्लैक 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यह रेगुलर कम्पास में मिलने वाले पहियों के डिजाइन से अलग हैं. इसके साथ ही कार के बाहर खास एनिवर्सरी थीम और स्पेशल बैज दिए गए हैं जो बताते हैं कि यह एक लिमिटेड एडिशन गाड़ी है.
  • गाड़ी के अंदर ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जिस पर मयान गोल्ड के खास टच और कंट्रास्ट फिनिशिंग मिलती है. यह रेगुलर कम्पास में मिलने वाले कलर और ट्रिम ऑप्शन से काफी अलग है.
  • यह सभी बदलाव रेगुलर कम्पास में अलग से नहीं लिए जा सकते. इसका मतलब है कि जो ग्राहक यह खास लुक और केबिन थीम चाहते हैं, उनके पास इस लिमिटेड एडिशन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

Jeep Compass Anniversary Edition: नए टेक फीचर्स 

  • इस एडिशन में स्काईलाउंज और सनरूफ इल्युमिनेशन दिया गया है. यह एक ऐसी लाइटिंग फीचर है जो किसी भी रेगुलर कम्पास मॉडल में नहीं मिलती. इसे खास 85th एनिवर्सरी AXS पर्सनलाइजेशन पैकेज के तहत दिया गया है.
  • इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम के साथ डिजिटल IRVM भी जोड़ा गया है. इससे गाड़ी में इन-बिल्ट रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है, जिसके लिए रेगुलर कम्पास खरीदने वालों को बाहर से अलग से एक्सेसरी लगवानी पड़ती है.
  • AXS पैकेज में एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है. जीप ने इस फीचर सेट को खासतौर पर इसी एनिवर्सरी मॉडल के लिए तैयार किया है और इसे बाकी रेगुलर गाड़ियों में नहीं दिया है.

Jeep Compass Anniversary Edition: इंजन और परफॉर्मेंस 

जीप इंडिया ने इसके इंजन या मैकेनिक में किसी बदलाव की बात नहीं की है. इसका मतलब है कि इसमें वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो लगभग 167 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4x2 या 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलता है. पूरे देश में सिर्फ 85 गाड़ियां ही बेची जा रही हैं, इसलिए जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं उन्हें डीलरशिप या वेबसाइट पर जाकर जल्दी बुकिंग करा लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Jeep Compass का 85th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, सिर्फ 85 लोग ही खरीद पाएंगे, कीमत ₹26.70 लाख

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >