होंडा ने ZR-V हाइब्रिड को लॉन्च कर दिया है, जो जापानी कार निर्माता कंपनी की इंडियन मार्केट के लिए नई पेशकश है. इसकी शुरुआती कीमत 47.99 लाख रुपये तक की गई है. ZR-V को इंडिया में पूरी तरह से इंपोर्टेड CBU मॉडल के रूप में बेचा जाएगा और इसकी Folkswagen Tyron, Jeep Meredian और Skoda Kodiaq जैसी कारों को टक्कर होगी. यदि आपका भी मन इस हाइब्रिड कार की ओर जा रहा है, तो उससे पहले इसके 3 फायदे और 3 नुकसान के बारे में पहले जान लीजिए. उसके बाद आपके लिए इस अपकमिंग कार को सेलेक्ट करना थोड़ा आसान हो सकता है.
खरीदने के 3 फायदे
दमदार और रिफाइंड इंजन
ZR-V में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल हाइब्रिड इंजन लगाया गया है, जो 184 हॉर्स पावर और 315 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह पावर ई-सीविटी के जरिए फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है. ऑटो कार इंडिया के अनुसार, यह गाड़ी शुरुआत से ही अपना पावर का इस्तेमाल करती है, जिससे यह काफी फुर्तीली लगती है. पावर इसके पहियों तक सही तरीके से पहुंचती है थ्रॉटल दबाने पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. इसका परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त है. बैटरी में पर्याप्त चार्ज होने पर ZR-V लो-स्पीड पर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर भी चल सकती है.
शानदार हैंडलिंग
अपने ऊंचे ग्रैविटी और फ्रंट व्हील ड्राइव लेआउट के बावजूद बुद्ध इंटरनेश्नल सर्किट पर इसे ड्राइव करना एक्टिव और आरामदायक अनुभव देता है. इसके अलावा संतुलित और सटीक स्टियरिंग रैक ने कोनों पर स्थिर और अनुमानित संचालन इसकी खासियत है. ZR-V ने स्लैलम कोर्स पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस करने में सक्षम है. ड्राइविंग के दौरान इसका बॉडी कंट्रोल बेहतर है.
शानदार इंटीरियर और एर्गोनॉमिक्स
ऑटो कार इंडिया के अनुसार ZR-V के अंदर बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें काफी सारी सॉफ्ट-टच मैटेरियल और प्रीमियम फीलिंग देने वाले ट्रिम पार्ट्स दिए गए हैं. इसमें 10.25 का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले लगाया हुआ है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है. फ्रंट की सीटें बेहतर और गद्देदार हैं. इसके अलावा डैशबोर्ड के नीचे से देखने पर बेहतर व्यू दिखता है. इसमें पर्याप्त स्टोरेज भी है. छोटे स्टोरेज कम्पार्टमेंट के साथ ब्रिज टाइप ट्रांसमिशन टनल शामिल है.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza खरीदने से पहले जान लें इसका माइलेज, सामने आए ARAI के आंकड़े
खरीदने के 3 नुकसान
कुछ जरूरी फीचर्स नहीं
अपने कंपटिटर्स की तुलना में कम तकनीक सुविधाओं से लैस होने का एक नुकसान यह है कि ZR-V कई ऐसी सुविधाईं की कमी है जिनकी इस कीमत पर खरीदार उम्मीद कर सकते हैं. ZR-V में 9 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है, जो चमकदार है और पूरी तरह से काम करता है, लेकिन सेगमेंट के मानकों के हिसाब से काफी छोटा है. यहां तक कि काफी सस्ती होंडा सिटी में भी इससे बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन है.
रियर सीटें कम आरामदायक
ZR-V की निचली पीछे वाली सीटों पर बैठना आसान है, लेकिन आपको घुटने को ऊपर करके बैठना होगा. ऐसे में आप लंबे समय तक एक जैसा बैठ नहीं सकते हैं. तेज धूप से बचाव के लिए कोई सनसेट नहीं है. इसके अलावा ढलान वाली रूफ 6 फिट से ज्यादा लंबे लोगों के लिए हेडस्पेस को लिमिट कर देती है.
ज्यादा महंगी
ZR-V की बिक्री CBU के रूप में होगी, इसलिए इसकी कीमत 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कीमत पर कई कमियों के साथ, इसे बेचना मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब Tayron, Kodiaq और Meridian जैसी प्रतिद्वंद्वी कारें बड़ी, अधिक सुविधाओं से लैस हैं. इस रेंज में 7-सीटर विकल्प में भी उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें:Honda ZR-V की भारत में एंट्री, सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड, जानें कीमत-खासियत
