Honda Motorcycle & Scooter India ने ADV160 को भारत में 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के उन 10 प्रोडक्ट्स में से पहला मॉडल है, जिसकी कीमत का ऐलान किया गया है. इन 10 प्रोडक्ट्स को कंपनी ने जुलाई 2026 में भारत में दिखाया था. ADV160 की बुकिंग पूरे देश में शुरू हो गई है. इसे बुक करने के लिए 5,000 रुपये देने होंगे. कस्टमर्स Honda की वेबसाइट या किसी भी ऑथराइज्ड डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. इसकी बिक्री RedWing और BigWing दोनों तरह के आउटलेट्स पर होगी.
कैसे है डिजाइन?
Honda ADV 160 का लुक बाकी नॉर्मल स्कूटरों से काफी अलग है. इसका आगे का हिस्सा मस्कुलर और थोड़ा अग्रेसिव रखा गया है, जो इसे दमदार लुक देता है. इसमें ब्लॉक डिजाइन वाले टायर्स और LED लाइट्स मिलती हैं. पीछे की तरफ LED टेललाइट और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट दिया गया है. यह एक मैक्सी-स्कूटर है, इसलिए इसके बीच में एक मोटा हिस्सा दिया गया है. इसी जगह पर फ्यूल टैंक रखा गया है.
Honda ADV 160 को चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है- Matte Dune Brown, Matte Axis Grey Metallic, Pearl Deep Ground Grey और Athletic Blue Metallic.
ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत
E85 फ्यूल पर चलेगा Honda ADV160
Honda ADV160 को भारत का पहला ऐसा स्कूटर बताया जा रहा है, जो E85 तक के एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चल सकता है. कंपनी ने इसके लिए अपनी FlexTech टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो भारत के लिए Honda की मल्टी-पाथवे स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.
स्कूटर में 156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. हालांकि, कीमत की घोषणा के दौरान Honda ने भारत-स्पेक मॉडल के पावर और टॉर्क के आंकड़े शेयर नहीं किए हैं. E85 सपोर्ट का मतलब है कि इसका इंजन ऐसे फ्यूल पर भी काम कर सकता है, जिसमें 85% तक एथेनॉल मिला हो.
कौन-कौन से मिलते हैं?
फीचर्स की बात करें तो Honda ADV160 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Honda RoadSync और Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के अलावा कॉल और SMS अलर्ट भी मिलते हैं. सेफ्टी के लिए स्कूटर में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. डेली यूज को और आसान बनाने के लिए इसमें 27-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कंपार्टमेंट भी मिलता है.
Honda ADV160 के ब्रेक और सेफ्टी फीचर्स
ADV160 में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही, सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है, जो ब्रेक लगाते समय स्कूटर को संभालने में मदद करता है. इसके अलावा पीछे डिस्क ब्रेक के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है. यानी इस स्कूटर में सेफ्टी के लिए जरूरी फीचर्स का अच्छा पैकेज मिलता है.
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 123km तक दौड़ेगा, 23 लीटर की स्टोरेज स्पेस भी, डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
