Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 vs TVS Jupiter 125: किसकी मंथली EMI सबसे कम? देखें कंपैरिजन

शहर में डेली आने-जाने के लिए 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं? Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 के EMI की पूरी जानकारी पाएं. जानें कौन-सा स्कूटर आपके लिए सबसे किफायती है.

Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 इंडियन ऑटो मार्केट में तीन सबसे लोकप्रिय स्कूटर हैं. ये तीनो स्कूटर 125cc सेगमेंट में आते है, जिसकी तरफ ग्राहकों का ध्यान लगातार बढ़ रहा है. इसका कारण यह है कि लोग 100-110 cc वाले मॉडल की तुलना में अधिक पावरफुल स्कूटर पसंद कर रहे है. ये तीनो स्कूटर कम कीमत में बेहतर वैल्यू, शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स के लिए जाने जाते है. अगर आप शहर में डेली आने-जाने के लिए 125 cc का स्कूटर खरीदने की सोच रहे है और आपकी लिस्ट में Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 शामिल है, तो इस आर्टिकल में इनकी महीने की EMI के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि कौन सबसे किफायती होगा.

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 vs TVS Jupiter 125: कितनी EMI देनी होगी

महीने की EMI की तुलना करने के लिए हमने Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 के शुरुआती और सबसे महंगे मॉडल को चुना है. Honda Activa 125 दो मॉडल DLX और H-Smart में आता है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹91,178 और ₹95,622 है. Suzuki Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत इसके अलग-अलग मॉडल के हिसाब से ₹87,827 से ₹101,279 के बीच है. वहीं TVS Jupiter 125 की एक्स-शोरूम कीमत ₹81,700 से ₹89,935 के बीच है.

EMI का हिसाब लगाने के लिए लोन की राशि को एक्स-शोरूम कीमत का 100% माना गया है, जिसमें ब्याज दर 9.5% और चुकाने का समय 24 महीने रखा गया है.

मॉडल और वेरिएंटलोन राशि (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमासिक EMI
Honda Activa 125 DLX₹91,1789.5%24 महीने₹4,186
Honda Activa 125 H-Smart₹95,6229.5%24 महीने₹4,390
Suzuki Access 125 Disc₹87,8279.5%24 महीने₹4,033
Suzuki Access 125 Ride Connect TFT ABS₹1,01,2799.5%24 महीने₹4,650
TVS Jupiter 125 Drum Alloy₹81,7009.5%24 महीने₹3,751
TVS Jupiter 125 SmartXconnect₹89,9359.5%24 महीने₹4,129

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 vs TVS Jupiter 125: किसकी EMI सबसे कम?

इस हिसाब के अनुसार, Honda Activa 125 की महीने की EMI इसके मॉडल के आधार पर ₹4,186 से ₹4,390 के बीच बनती है. Suzuki Access 125 की महीने की EMI ₹4,033 से ₹4,650 के बीच रहती है. वहीं दूसरी तरफ, TVS Jupiter 125 की महीने की EMI इसके मॉडल के अनुसार ₹3,751 से ₹4,129 के बीच आती है.

इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी 

हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि महीने की EMI कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे कि आप कितना डाउन पेमेंट देते है, कितना लोन लेते है, ब्याज की दर क्या है और लोन चुकाने का समय कितना है.

ये भी पढ़ें: बजट रेंज में आते हैं TVS के ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, डेली अप-डाउन के लिए परफेक्ट, 2 हेलेमट रखने की जगह भी मिलेगी

ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: महिलाओं के लिए कौन-सा स्कूटर रहेगा सेफ और शानदार?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >