हीरो स्प्लेंडर बाइक का इंडियन सड़कों पर जलवा शुरू ही रहा है. हाल ही में कंपनी द्वारा फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट लॉन्च किया, जो E85 तक इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चल सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 78,910 रुपये है. यदि आपने भी इस डेली कम्यूटर बाइक को घर लाने के प्लान बनाया है, तो सबसे पहले इसके बारे में अच्छे से जान लें. यहां हम आपको हीरो स्पलेंडर फ्लेक्स फ्यूल की उन 5 खासियतों के बारे में बताएंगे, जो इसे डेली यूज करने वालों के लिए सबसे बेस्ट बनाता है. आइए जानते हैं.
Hero Splendor Plus: पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस के रूप में लॉन्च किया. कंपनी के लिए यह एक बड़ा स्टेप है, क्योंकि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में स्प्लेंडर का नाम आता है. इसमें सबसे गौर करने वाली बात ये है कि ब्रांड ने सिर्फ इसी मॉडल को लॉन्च नहीं किया, बल्कि इसके साथ HF Deluxe का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट भी लाया. यह दर्शाता है कि कंपनी स्टार्टिंग से ही कस्टमर्स को कितना ऑप्शन देना चाह रही है.
ये भी पढ़ें: Hero Pleasure Plus vs Honda Dio 110: ₹75 हजार तक बजट में कौन-सा स्कूटर होगा बेहतर? देखें कंपैरिजन
Hero Splendor Plus Flex Fuel: इंजन और परफॉर्मेंस
नई हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल की सबसे खास बात इसका दमदार इंजन है. कंपनी द्वारा इस बाइक में 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.56PS की ताकत और 8.3NM का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन E85 यानि 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल पर चलने के लिए रेडी है. यह स्टैंडर्ड E20 पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Hero Splendor Plus Flex Fuel: पहले जैसा डिजाइन
ब्रांड ने स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया, ताकि इसका पहचान पहले जैसा बना रहे. इसका बॉडी शेप, बॉक्सी हेडलैंप और साइड पैनल्स भी वैसा ही है. इस मोटरसाइकिल को अलग पहचान देने के लिए एक नई कलर स्कीम और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है. यह ग्रीन और येलो कॉम्बिनेशन कैरेक्टर को दर्शाता है और स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है.
ये भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtec के Drum वेरिएंट में क्या है खास? कीमत से लेकर माइलेज तक जानें पूरी डिटेल
Hero Splendor Plus Flex Fuel: फीचर्स
फीचर्स के मामले में इसमें कोई बदलाव कंपनी द्वारा नहीं की गई थी. इसमें हीरो i3S (आइडल स्टार्ट/स्टॉप) टेक्नोलॉजी, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ सेंसर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इसकी लाइटिंग पूरी तरह से हैलोजन है. एक तरफ जहां रेगुरल स्प्लेंडर प्लस में पूरी तरह से एनालॉग कंसोल मिलता है. इसकी एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मॉडल में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन नहीं दिया गया है. यह फीचर हीरो स्पेलेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल XTech वेरिएंट में है.
Hero Splendor Plus Flex Fuel: सेफ्टी
हीरो स्पेलेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल सेफ्टी के मामले में भी शानदार बाइक है. इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ लगा है, जिससे यदि आपका स्टैंड लगा है तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा. इसके अलावा इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा. इसमें 130mm का ड्रम ब्रेक है, जबकि 18 इंच अलॉय व्हील्स है.
