Force Motors ने भारत में अपनी नई Urbania Deluxe लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 28.7 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी की यह नई प्रीमियम वैन अब पुराने Urbania मॉडल की जगह लेगी. खास बात यह है कि Urbania Deluxe को प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या खास है, कितना दमदार इंजन मिलता है.
Force Urbania Deluxe: व्हीलबेस और सीटिंग कॉन्फिगरेशन
- Force Motors अपनी नई Urbania Deluxe को भारतभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी.
- नई Force Urbania Deluxe को कंपनी ने तीन व्हीलबेस ऑप्शन 3,350 mm, 3,615 mm और 4,400 mm में लॉन्च किया है.
- कस्टमर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे 9+D, 10+D, 12+D, 13+D और 16+D जैसे कई सीटिंग कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है.
Force Urbania Deluxe: इंजन
- इस वैन में Mercedes से लिया गया 2.6-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है.
- यह इंजन 134 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देता है.
ये भी पढ़ें: Skoda Slavia Monte Carlo के आए 2 नए एक्सक्लूसिव कलर, बिकेंगी सिर्फ 200 यूनिट ही
Force Urbania Deluxe: केबिन और फीचर्स
- इसमें लेदरेट सीटें, मैचिंग अपहोल्स्ट्री और वुड-फिनिश फ्लोरिंग दी गई है, जो इसे आम कमर्शियल व्हीकल से बिल्कुल अलग लुक देती है.
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑनलाइन और ऑफलाइन नेविगेशन, रिवर्स कैमरा, वॉयस अलर्ट और हैंड्स-फ्री कॉलिंग जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है.
- नई अपडेट्स की बात करें तो अब इस SUV में नए 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
- साथ ही चढ़ने-उतरने में आसानी के लिए पावर-ऑपरेटेड स्लाइडिंग फुटस्टेप भी जोड़ा गया है.
- एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 8-स्पीकर वाला Digital Theatre System मिलता है.
- सभी रो में सफर कर रहे पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, जो इल्यूमिनेटेड (लाइट के साथ) हैं.
Force Urbania Deluxe: सेफ्टी फीचर्स
- इसमें हर पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है. वहीं, ड्राइवर और को-ड्राइवर की सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग मिलते हैं.
- इसके अलावा ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (EDTC) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
Force Care पैकेज
Force Motors इस वैन के साथ Force Care पैकेज भी दे रही है. इसके तहत i-Pulse टेलीमैटिक्स, 5 साल या 5 लाख किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी, 3 साल की सेंसर वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV
