देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लोग अब पेट्रोल वाली बाइक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर भी जोर दे रहे हैं. जुलाई, 2026 के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है. बीते महीने 2 लाख से अधिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री हुई है. पिछले साल, 2025 से तुलना की जाए, तो इसकी बिक्री में 88 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. सेल्स चार्ट में सबसे टॉप पर TVS कंपनी ने अपनी जगह बनाई है. जुलाई महीने में कुल 135 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला है. आइए कंपनियों के बारे में जानते हैं, जिसने बिक्री में जलवा बिखेरा है.
TVS और Bajaj के बीच कड़ी टक्कर
पहले स्थान के लिए टीवीएस और बजाज के बीच जबरदस्त रेस लगी, लेकिन अंत में TVS ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है. जुलाई, 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने के मामले में टीवीएस मोटर्स ने नंबर वन पर जगह बनाई है. कुल 55,499 यूनिट गाड़ियां इस कंपनी ने सेल की है, जो पिछले साल जुलाई 2025 की तुलना में काफी ज्यादा है. बीते वर्ष यह आंकड़ा 23,592 यूनिट था. मार्केट में इसकी 27 प्रतिशत योगदान रहा है.
वहीं, दूसरी ओर बजाज ने भी अपना जलवा दिखाया है और बीते महीने यानि जुलाई 2026 में कुल 45,613 यूनिट सेल की है. पिछले साल की तुलना में इस कंपनी को 121 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. जुलाई में बजाज ने 20,557 यूनिट गाड़ियां बेची हैं.
ये भी पढ़ें: TVS Orbiter हुआ महंगा, कुछ राज्यों में ₹4,000 तक बढ़े दाम; जानें अब कितने में मिलेगा V1 और V2
Ather, Ola और Hero कहां हैं?
जुलाई, 2026 में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने के मामले में एथर कंपनी तीसरे नंबर पर रही है. एथर को कुल 30,557 यूनिट कस्टमर्स मिले हैं. बीते साल जुलाई, 2025 में इस कंपनी ने 17,834 यूनिट टू-व्हीलर्स सेल की थी, जो इस बार लगभग दोगुना है. इस कंपनी ने अपनी 14 प्रतिशत हिस्सेदारी निभाई है.
हीरो की बात करें, तो बीते महीने 22,900 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स इस कंपनी ने बेची हैं. इस मामले में यह चौथे नंबर पर रही. पिछले साल जुलाई की तुलना में 111 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. कुल बिक्री में इसका 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें: Ather और Simple Energy जल्द लॉन्च करेंगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें क्या-क्या होगा खास
वहीं, पांचवें नंबर पर ओला ने अपनी जगह बनाई है. कंपनी ने जुलाई, 2026 में कुल 14,106 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है. इस कंपनी की बिक्री में कमी देखने को मिली है.
रिवर इंडी और ग्रीव्स एम्पियर ने भी दिखाए दम
जुलाई, 2026 में छठी सबसे ज्यादा सेल होने वाली इलेक्ट्रिक कंपनी में ग्रीव्स एम्पियर का नाम है. कंपनी ने 10,125 यूनिट्स गाड़ियां सेल की हैं. सालाना आधार पर एम्पियर की बिक्री में 137 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है.
रिवर इंडी ने भी इस मामले में अपना दम दिखाया है. कंपनी ने जुलाई, 2026 में 5,954 यूनिट इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं. बीते साल जुलाई, 2025 में इसी कंपनी ने सिर्फ 1,680 यूनिट्स गाड़ियां सेल की थी. कुल बिक्री में इस कंपनी 2 प्रतिशत हिस्सेदारी निभाई है.
