Diwali में क्या आपने भी Google पर सर्च किये ये वीडियो? हो सकती है जेल

Google Ban Video Diwali – अगर आपने दिवाली पर भारत में प्रतिबंधित वीडियोज को गूगल पर सर्च किया है, तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिसे गूगल पर सर्च करना मना है-

Google Search Ban Video: दिवाली का त्योहार भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग दीप जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और खुशी मनाते हैं. लेकिन दिवाली पर की गई आपकी एक गलती आपको खुशियों के आंगन से उठाकर जेल तक पहुंचा सकती है. जी हां, अगर आपने दिवाली पर भारत में प्रतिबंधित वीडियोज को गूगल पर सर्च किया है, तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिसे गूगल पर सर्च करना मना है-

बम कैसे बनाएं?

सबसे पहले यह जान लें कि भारत में बम बनाना प्रतिबंधित है. इसके लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है. लेकिन दिवाली के मौके पर गैरकानूनी तरीके से बम बनाने का धंधा खूब जोर पकड़ता है. इस धंधे में नये लोग बम बनाने के लिए गूगल का सहारा भी लेते हैं. यह हमारे देश में प्रतिबंधित है. अगर आपने गूगल से बम बनाने की ट्रेनिंग ली है, और गूगल इसकी जानकारी पुलिस को दे देती है, तो आपको जेल भी हो सकती है.

Also Read: Google CEO सुंदर पिचाई ने भारत-पाकिस्तान मैच पर ट्वीट कर दी दिवाली की ऐसी बधाई

बारूद की खरीद कहां से करें?

बम बनाने के लिए बारूद सबसे जरूरी होता है. बारूद एक विस्फोटक पदार्थ होता है, जो आसानी से नहीं मिलता है. ऐसे में कई लोग गूगल सर्च पर बारूद खरीदने का पता भी लगाते हैं. यह काम भी गैरकानूनी होता है. ऐसे में ऑनलाइन बारूद खरीदने और पेंमेंट करने पर आपके खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है.

बंदूक कैसे बनाएं?

बंदूक बनाना भी हमारे देश में प्रतिबंधित है. दिवाली के दौरान देसी कट्टे की मांग बढ़ जाती है. यही नहीं, दिवाली पर कई दूसरे खतरनाक खिलौने बनाने का धंधा भी जोर पकड़ लेता है. देसी कट्टा और दूसरे आग्नेयास्त्र बनाने का सबसे आसान तरीका जानने के लिए लोग गूगल बाबा की शरण में जाते हैं. लेकिन गन बनाने के तरीके सर्च करनेवालों पर गूगल नजर रखता है. ऐसे में पुलिस आपको पकड़कर पूछताछ कर सकती है.

Also Read: Happy Diwali 2022: आपके गैजेट की स्क्रीन रोशन कर देगा Google, जानें क्या है ट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >