ज्यादा माइलेज और चलाने में आसान, ये 5 बाइक्स हैं डेली यूज के लिए बेस्ट चॉइस, देखें लिस्ट

Commuter Bikes: कम्यूटर सेगमेंट में कंपनियां ऐसी बाइक्स बनाती हैं जो सिंपल हों, भरोसेमंद हों और जिन्हें कोई भी आसानी से चला सके. अगर आप भी डेली यूज के लिए ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो हल्की हो, ट्रैफिक में आराम से निकल जाए और माइलेज भी बढ़िया दे, तो इन 5 बाइक्स को जरूर चेक कर सकते हैं.

Commuter Bikes: नई बाइक लेने का प्लान है, जो आपकी रोज की भागदौड़ में आपका साथ दे सके? तो आइए, हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. डेली यूज के लिए वही बाइक सबसे सही होती है जो हल्की हो, ट्रैफिक में आराम से चल जाए, लंबी राइड में थकान कम करे और माइलेज भी बढ़िया दे. अगर आप भी इसी तरह की कोई बाइक ढूंढ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए 5 ऐसी बाइकों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें खरीदने से पहले जरूर चेक करना चाहिए.

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus सिर्फ हल्की और भरोसेमंद बाइकों में से एक है. 112 किलो वजन होने की वजह से इसे चलाना बहुत आसान लगता है. यह बाइक उनलोगों के एकदम परफेक्ट है जो पहली बार बाइक चला रहे हैं. इसका हल्का बॉडी डिजाइन और स्मूद, भरोसेमंद इंजन इसे डेली ऑफिस-कॉलेज जाने या डेली कम्यूट के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है. कुल मिलाकर कहें तो अगर आप एक आसान, टिकाऊ और बिना झंझट वाली बाइक चाहते हैं, तो Splendor Plus आपके लिए बढ़िया रहेगी.

TVS Radeon

TVS Radeon बाकी बाइकों के मुकाबले थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन फिर भी यह हल्की कम्यूटर बाइक की कैटेगरी में ही आती है. इसके ड्रम ब्रेक वर्जन का वजन 113 किलो है, जबकि डिस्क ब्रेक वर्जन 115 किलो का है. यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह बाइक न तो ज्यादा भारी लगती है और न ही चलाने में कोई दिक्कत देती है.

Honda Livo

Honda Livo का वजन 112 किलो है, जो इसे TVS Sport और Hero Splendor Plus के बराबर खड़ा करता है. इस बाइक को Honda ने खास तौर पर स्मूद राइड और बेहतर रिफाइनमेंट को ध्यान में रखकर बनाया है. चलाने पर बाइक न ज्यादा वाइब्रेशन देती है और न ही झटके महसूस होते हैं, इसलिए यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक आरामदायक और भरोसेमंद ऑप्शन बन जाती है.

TVS Sport

TVS Sport भारत की सड़कों पर चलने वाली सबसे हल्की बाइकों में से एक है. सिर्फ 112 किलो वजन होने की वजह से इसे चलाना बेहद आसान लगता है. यह बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते हैं. कुल मिलाकर कहें तो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक सिंपल और भरोसेमंद ऑप्शन साबित होती है.

​Bajaj Platina 100​

बजाज प्लेटिना 100 इस लिस्ट में सबसे भारी बाइक है. इसका वजन 117 किलो है. वजन भले ही भारी हो लेकिन यह अब भी कम्यूटर सेगमेंट में हल्की ही मानी जाती है. बजाज ने इसमें खास तौर पर राइड कंफर्ट पर ध्यान दिया है. इसकी लंबी सीट और खराब सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया सस्पेंशन रोजमर्रा की राइड को काफी आरामदायक बना देता है.

यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak C25- बजाज का सबसे सस्ता चेतक कैसा है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >