यदि आपको एक ऐसी बाइक की तलाश है जो कीमत में किफायती और परफॉर्मेंस में दमदार हो, तो यह खबर आपके लिए ही है. रोजाना आने-जाने के लिए यहां हम आपके लिए दो शानदार बाइक लेकर आए हैं, जिसमें Bajaj Platina 100 और Hero Splendor Plus का नाम शामिल है. दोनों बाइकों का भारतीय सड़कों पर जबरदस्त क्रेज है. ये ऐसी मोटरसाइकिलें हैं, जो गांवों वाली रास्तों पर भी अच्छी राइडिंग एक्सपिरियंस देती हैं. इस आर्टिकल में आपको बजाज प्लैटिना और हीरो स्पलेंडर प्लस की तुलना करेंगे और जानेंगे कि आपकी बजट में कौन फिट बैठ सकती है. इनकी कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी देंगे.
Bajaj Platina vs Hero Splendor: इंजन
अब जब बजाज प्लैटिना और हीरो स्पलेंडर प्लस ग्रामीण रास्तों पर बढ़िया परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं, तो उसके पीछे इंजन का बड़ा रोल होना लाजमी है. प्लैटिना में 99.59 सिसी, 4 स्ट्रोक, DTS-i, सिंगल सिलेंडर इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 6.03kW यानि 8.2 ps टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 110 mm का रियर, स्प्रिंग एन स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है. इसके अलावा यह 11 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है, जो लंबी दूरी करने वालों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है.
वहीं, हीरो स्पलेंडर प्लस में 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 8000 rpm पर 5.9kW मैक्स पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है.
Bajaj Platina vs Hero Splendor: फीचर्स
दोनों कंपनियों की बाइकों में फीचर्स का भरपूर ध्यान रखा गया है. बजाज प्लैटिना में इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑप्शन मिलता है, जिससे सिर्फ एक प्रेस में गाड़ी को चालू कर पाएंगे. इसके अलावा लॉंग एंड सॉफ्ट सीट, LED DRLs, न्यू रियर-व्यू मिरर (प्रीमियम लुक के लिए), 200 mm ग्राउंड क्लियरेंस और 1255 mm व्हील बेस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Classic, Hunter या Meteor... रॉयल इनफील्ड 350 का कौन-सा मॉडल खरीदें? जानें कीमत और खासियत
हीरो स्पलेंडर प्लस में हैलोजन हेडलैंप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्रम ब्रेक, स्टायलिश क्लस्टर, i3S टेक्नोलॉजी, 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ, ट्यूबलेस टायर्स और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Bajaj Platina vs Hero Splendor: माइलेज
दोनों गाड़ियों की अब माइलेज पर बात करते हैं. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी यह दावा करती है कि E20 पेट्रोल पर हीरो स्पलेंडर प्लस का माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं, प्लैटिना 100 का क्लेम्ड माइलेज भी 70 kmpl ही है. दोनों ही बाइकें माइलेज के मामले में बराबरी पर खड़ी हैं.
Bajaj Platina vs Hero Splendor: कीमत
वहीं, कीमत की बात करें, तो बजाज प्लैटिना 100 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 68,989 रुपये है. जबकि, हीरो स्पलेंडर प्लस की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 77,777 रुपये है. कीमत के मामले में प्लैटिना, स्पलेंडर से सस्ती है.
ये भी पढ़ें: Hero HF Deluxe Vs Honda Shine 100: डेली अप-डाउन के लिए कौन बेहतर विकल्प? खरीदने से पहले जानें
