Bajaj Chetak C25- बजाज का सबसे सस्ता चेतक कैसा है?

Bajaj ने ईवी मार्केट में नया Chetak C25 इलेक्टिक स्कूटर पेश किया है. सस्ती कीमत, दमदार फीचर्स और शहर के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस. यहां पाएं पूरी जानकारी

Bajaj Chetak C25- इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में बजाज ने एक और बड़ा कदम रख दिया है. चेतक परिवार में अब जुड़ गया है नया सदस्य- Chetak C25. यह स्कूटर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शहर में रोजाना की भागदौड़ के लिए हल्का, स्टाइलिश और किफायती विकल्प चाहते हैं. चलिए, मैं आपको इसके पाँच सबसे बड़े हाइलाइट्स बताता हूं, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाते हैं.

सबसे सस्ता चेतक- एंट्री लेवल धमाका

बजाज ने C25 की कीमत रखी है ₹91,399 (एक्स-शोरूम, दिल्ली). यानी चेतक सीरीज का यह सबसे सस्ता मॉडल है. अब पहली बार EV खरीदने वालों के लिए यह एक आसान दरवाजा बन गया है. पूरे भारत में चेतक स्टोर्स पर यह उपलब्ध होगा.

कॉम्पैक्ट और यंग डिजाइन

इस स्कूटर का लुक बिल्कुल फ्रेश और मॉडर्न है. मेटल बॉडी के साथ कॉम्पैक्ट साइज, प्रीमियम पेंट फिनिश और सिग्नेचर DRL हेडलैम्प इसे और भी खास बनाते हैं. छह चमकदार रंगों में यह स्कूटर युवाओं को सीधे दिल से जोड़ने वाला है.

शहर के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस

C25 में लगी है 2.5kWh बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 113 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी टॉप स्पीड है 55 kmph, यानी यह स्कूटर खासतौर पर शहर की सड़कों और रोजाना के सफर के लिए ही डिजाइन किया गया है.

रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्रैक्टिकल

कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इसमें दिया गया है 25 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज. किराने का सामान या छोटे-छोटे पैकेट्स आराम से इसमें फिट हो जाते हैं. सिर्फ 107-108 किलो वजन होने की वजह से इसे ट्रैफिक और पार्किंग में संभालना बेहद आसान है.

फीचर्स और सेफ्टी का तड़का

C25 में मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स- कलर LCD डिस्प्ले, हिल-होल्ड असिस्ट, USB चार्जिंग और IP67 रेटिंग वाली इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन. साथ ही डिस्क ब्रेक भी दिया गया है, जिससे सेफ्टी और भरोसा दोनों बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Top 3 Scooters Under Rs 1 Lakh: कम कीमत में मिल रहे ये 3 स्कूटर, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- यही तो चाहिए था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >