कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहिए? ये हैं Maruti Suzuki की बेस्ट माइलेज कार

Best Cars Under Rs 5 Lakh: अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको 5 लाख रुपये तक की रेंज में आने वाले कुछ बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको अच्छी माइलेज मिलेगी.

Best Cars Under Rs 5 Lakh: आज के समय में कार खरीदना सिर्फ स्टाइल या फीचर्स तक ही नहीं रह गया है, बल्कि माइलेज और बजट सबसे बड़ी प्रायोरिटी बन गई है. ऐसे में अचानक से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच हर कोई ऐसी कार खरीदना चाहता है, जो कम खर्च में ज्यादा चले और डेली ड्राइव को आसान बना दे. इसी को ध्यान में रखते हुए हम मारुति सुजुकी के कुछ बेस्ट माइलेज वाले कार ऑप्शन लेकर आए हैं, जो किफायती कीमत, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और भारतीय सड़कों के लिए सही परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करती हैं.

Maruti Suzuki Alto K10

बजट सेगमेंट में Maruti Suzuki Alto K10 सबसे पॉपुलर कार है. एक छोटी और किफायती कार है, जो शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाने के लिए बेहद आसान मानी जाती है. इसका कॉम्पैक्ट साइज और हल्का डिजाइन ट्रैफिक में स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है. यह कार 24.90 km/l तक का शानदार माइलेज ऑफर करती है. Alto K10 में 1.0-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी ऑफर करता है. यह मॉडल Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिससे कार ज्यादा मजबूत, हल्की और सेफ बनती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio

बजट कार लवर्स के लिए Maruti Suzuki Celerio आज भी एक भरोसेमंद और पसंदीदा ऑप्शन है. यह हैचबैक अपने सेगमेंट में बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 26 km/l तक का माइलेज देती है, वहीं इसका CNG वेरिएंट 34.4 km/kg तक की शानदार एफिशिएंसी ऑफर करता है. Celerio का कॉम्पैक्ट साइज, हल्की स्टीयरिंग और आसान हैंडलिंग इसे शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki WagonR

अपनी स्मार्ट डिजाइन और ऊंची, आरामदायक सीटिंग पोजिशन के चलते Maruti Suzuki WagonR आज भी शहर की सड़कों पर भरोसे का नाम बनी हुई है. इसका 1.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट 25.19 km/l तक का शानदार माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन और भी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के साथ जेब पर कम बोझ डालता है. इसका खुला और स्पेशियस केबिन, आसान एंट्री-एग्जिट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे डेली सिटी यूज के लिए एकदम फिट बनाता है. इस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >