Audi ने भारत में अपनी नई SUV मॉडल SQ8 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में ₹1,77,72,000 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस SUV के में 4.0-लीटर का V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 500 hp की ताकत और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
सबसे मजेदार बात ये है कि इतनी बड़ी और भारी SUV होने के बावजूद ये 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ लेती है. आमतौर पर ऐसी स्पीड हम स्पोर्ट्स कारों में देखते हैं, लेकिन यहां Audi ने SUV में ही वो मजा दे दिया है. हालांकि इसकी टॉप स्पीड 250 km/h तक लिमिट की गई है. आइए इस कार के बारे में डिटेल में जानते हैं.
Audi SQ8 का डीजाइन
Audi SQ8 की डिजाइन में एक अलग ही बोल्डनेस है. ये SUV जितनी स्पोर्टी लगती है, उतनी ही शांति से अपने अंदाज को दर्शाती है. इसमें आपको HD Matrix LED हेडलाइट्स के साथ Audi Laser Light, ग्रेफाइट ग्रे में बड़े 21-इंच के अलॉय व्हील्स, S बैज वाली रेड ब्रेक कैलिपर्स और कूप-जैसी स्लीक SUV शेप मिलते हैं.
रंगों की बात करें तो यहां ऑप्शन की कोई कमी नहीं. यह Ascari Blue, Mythos Black, Daytona Grey, Glacier White और Chili Red जैसे शानदार रंगों में आई है.
कैसा है इंटीरियर?
Audi SQ8 के अंदर परफॉर्मेंस और आराम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. यहां आपको फ्लैट-बॉटम स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील मिल जाती है, जिस पर S लोगो है, प्रीमियम लेदर और Dinamica माइक्रोफाइबर अपहोल्स्ट्री, और स्पोर्टी सीटें जो साइड से मजबूत सपोर्ट देती हैं. डोर सिल्स पर लाइटिंग और 30 अलग-अलग रंगों वाली एम्बियंट लाइटिंग के साथ कैबिन का लुक और भी शानदार लग रहा है.
पैनोरमिक ग्लास रूफ की वजह से कैबिन और भी खुला लगता है. आराम की बात करें तो 4-zone क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी वाले पावर-एडजस्टेबल सीट्स और सॉफ्ट-क्लोज डोर्स इसे और भी प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
Audi ने SQ8 को लेकर पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से लैस किया है. इसमें Audi Virtual Cockpit Plus (पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), MMI Navigation Plus टच रिस्पॉन्स, Audi स्मार्टफोन इंटरफेस, और Bang & Olufsen (B&O) प्रीमियम साउंड सिस्टम जिसमें 17 स्पीकर और 730 वॉट का आउटपुट शामिल हैं. 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट की वजह से पार्किंग और ड्राइविंग भी अब आसान हो जाती है.
सेफ्टी फीचर्स
इसमें quattro all-wheel drive सिस्टम है, जो हर तरह की सड़क पर बेहतर ग्रिप देता है. साथ ही adaptive air suspension (sport) आपके ड्राइव को आरामदायक और हैंडलिंग को शार्प बनाता है. और सबसे खास है all-wheel steering, जो न सिर्फ शहर की तंग गलीयों में मैन्युअवर करना आसान बनाता है, बल्कि हाई-स्पीड पर भी SUV को स्टेबल रखता है.
यह भी पढ़ें: 10.49 लाख में तोड़ू फीचर्स के साथ आई 2026 Renault Duster
