चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट ?, सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट ने मचायी सनसनी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबर सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, जिसके बाद सनसनी फैल गयी. हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस अफवाह की जांच की जानी चाहिए.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. ऐसी खबर आ रही है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. दावा किया जा रहा है कि जब शी जिनपिंग एससीओ समिट में शामिल होने उजबेकिस्तान गये थे, तो उस समय उन्हें सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया. हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हो पायी है, न ही चीन कम्युनिस्ट पार्टी और न ही चीनी मीडिया ने इस बात का खंडन किया है.

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट से सनसनी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबर सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, जिसके बाद सनसनी फैल गयी. हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस अफवाह की जांच की जानी चाहिए. स्वामी ने लिखा, चीन को लेकर नयी अफवाह है, जिसकी जांच की जाएगी. क्या शी जिनपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं? उन्होंने आगे लिखा, माना जा रहा है कि जब शी समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने उन्होंने सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया. उसके बाद अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया. ट्वीट के साथ स्वामी ने एक वीडियो भी शेयर किया.

Also Read: जो बाइडन ने शी जिनपिंग को दिया करारा झटका, चीन पर लगे प्रतिबंधों को अभी नहीं हटाएगा अमेरिका

चीनी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी किया जिनपिंग के हाउस अरेस्ट का दावा

शी जिनपिंग के बीजिंग में हाउस अरेस्ट की खबर का दावा चीनी सोशल मीडिया युजर्स भी कर रहे हैं. दावा तो यह भी है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने शी जिनपिंग को राष्ट्रपति पद से हटा दिया है और सत्ता अपने हाथ में ले लिया है. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि ली कियाओमिंग को चीन का नया राष्ट्रपति बनाया गया है.

क्यों उड़ रही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की अफवाह

दरअसल कुछ दिनों पहले चीन में दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा और चार अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी. ऐसी खबर है कि ये जिनपिंग के विरोधी थे. खबर ये भी है कि जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबर उनके विरोधी फैला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >