धनबाद नगर निगम: संजीव सिंह को मिले 15,791 वोट, झामुमो समर्थित प्रत्याशी दे रहे कड़ी टक्कर

Jharkhand Municipal Election Result: धनबाद मेयर चुनाव के पहले राउंड में संजीव सिंह ने 15,791 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बनाई. चंद्रशेखर अग्रवाल 10,524 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जानें शमशेर आलम और संजीव कुमार सहित अन्य दिग्गजों का हाल

Jharkhand Municipal Election Result, धनबाद : धनबाद झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए मतगणना के प्रथम राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या जारी कर दी गयी है. यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, धनबाद की ओर यह सूचना जारी की गयी है. इसके मुताबिक पहले राउंड की गिनती के बाद संजीव सिंह ने सबसे अधिक 15,791 वोट प्राप्त कर मजबूत बढ़त बना ली है. उनके बाद झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्र शेखर अग्रवाल को 10,524 वोट और बीजेपी समर्थित कैंडिडेट संजीव कुमार को 8,645 वोट मिले हैं.

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम अंसारी चौथे स्थान पर

इसके अलावा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम अंसारी को 4,173 वोट, इंदु देवी को 2,084 वोट और प्रकाश कुमार को 1,516 वोट प्राप्त हुए हैं. अन्य प्रत्याशी फिलहाल पीछे चल रहे हैं. अब तक कुल 55,700 वोटों की गिनती हो चुकी है. जबकि 3,980 वोट अमान्य करार दिये गये हैं. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. पहले राउंड के नतीजों से यह साफ है कि मुकाबला कई प्रत्याशियों के बीच है, लेकिन संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त बना ली है. मतगणना के अगले राउंड के साथ ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Also Read: अरविंद कुमार राणा बनें हजारीबाग के नये मेयर, सभी 36 वार्ड के विजेताओं का देखें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >