Putin Zelensky Meeting : आमने–सामने होंगे जेलेंस्की और पुतिन, ट्रंप ने किया बड़ा एलान

Putin Zelensky Meeting : व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच शांति की संभावना से वह बहुत खुश हैं. जल्द ही जेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात होगी, जिसकी तैयारी चल रही है.

Putin Zelensky Meeting : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के बाद बड़ा एलान किया है. उन्होने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना देखकर वह बहुत ही खुश हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात होगी, जिसके लिए प्लॉट तैयार किया जा रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि इसके बाद तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होगी.

वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन को बिना किसी शर्त के मिलना चाहिए और युद्ध खत्म करने के आगे के रास्ते पर विचार करना चाहिए.

रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना से सभी खुश : ट्रंप

व्हाइट हाउस में बैठक के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ओवल ऑफिस में हुई चर्चा में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर बात हुई. यह गारंटी अमेरिका और यूरोपीय देशों के सहयोग से दी जाएगी. ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना को लेकर सभी उत्साहित हैं. उन्होंने इसे संघर्ष खत्म करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया.

यह भी पढ़ें : Trump Zelenskyy Meeting: ‘जंग रोकने के लिए पुतिन के साथ बातचीत को तैयार’, ट्रंप के साथ हाई लेवल मीटिंग में बोले जेलेंस्की

राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात की तैयारी शुरू : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने पुतिन को कॉल किया. अब राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात की तैयारी शुरू हो गई है. यह मुलाकात तय जगह पर होगी. इसके बाद तीनों नेताओं (पुतिन, जेलेंस्की और ट्रंप) के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होगी. ऐसा इसलिए ताकि आगे शांति का रास्ता खोजा जा सके.

उन्होंने कहा कि लगभग चार साल से जारी इस युद्ध को रोकने के लिए यह एक अच्छा और शुरुआती कदम है. अंत में ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से बातचीत की प्रक्रिया में सहयोग देने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इसे शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >