पीएम मोदी को पुतिन ने बताया महान दोस्त, मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ, कहा- भारत की इकोनॉमी पर दिख रहा असर

पीएम मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा से लगने लगा था कि रूस बुरा मानेगा. कई मीडिया रिपोर्ट में इसकी चर्चा भी हुई थी. लेकिन, तमाम चर्चा से इतर रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान दोस्त बताया है. वहीं, पुतिन ने मेक इन इंडिया की भी जमकर तारीफ की है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. पुतिन मे पीएम मोदी को महान दोस्त बताते हुए कहा है कि रूसी बिजनेसमैन को भारत से सीख लेने की जरूरत है. गौरतलब है कि अमेरिकी से भारत की बढ़ती नजदीकियों के बीच रूस के राष्ट्रपति का यह बयान सामने आया है. पुतिन ने कहा कि मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी जिस तरह भारत में काम कर रहे हैं रूस में भी उसी तरह से काम करने की जरूरत है.

मेक इन इंडिया की जमकर तारीफ की 

पीएम मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा से लगने लगा था कि रूस बुरा मानेगा. कई मीडिया रिपोर्ट में इसकी चर्चा भी हुई थी. लेकिन, तमाम चर्चा से इतर रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान दोस्त बताया है. वहीं, पुतिन ने मेक इन इंडिया की भी जमकर तारीफ की है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर मेक इन इंडिया का असर साफ दिख रहा है.

पीएम मोदी को बताया महान दोस्त

रूस की राजधानी मॉस्को में एक सभा को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि, कुछ दिन पहले रूस के रूस के महान दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया की अवधारणा पेश की थी. अब उस अवधारणा का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है. भारत तरक्की की राह पर है. उन्होंने कहा कि रूस को भी अब उसी तर्ज पर काम करने की जरूरत है.

रूस की डांवाडोल हो रही है अर्छव्यवस्था

गौरतलब है कि यूक्रेन के साथ लंबी लड़ाई में रूस की अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो गयी है. युद्ध के कारण रूस कड़े आर्थिक प्रतिबंध का सामना कर रहा है. इन प्रतिबंधों के कारण रूस की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है. कई देशों ने रूस के साथ कारोबार बंद कर दिया है. ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने का कहना है कि भारत की तरह रूस में मेक इन इंडिया प्रोग्राम की तर्ज पर स्वदेशी उत्पाद पर जोर दिया जाए.अपनी जरूरत की सभी चीजों का निर्माण रूस में ही किया जाये. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >