Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने जो शिक्षाएं दी थीं, वे आज के समय में भी उतनी ही काम की साबित हो रही हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही और गलत लोगों के बीच अंतर समझना बेहद जरूरी होता है. अगर व्यक्ति गलत संगति में रहता है, तो उसकी सोच, व्यवहार और भविष्य पर इसका निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है. आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से एक बुद्धिमान व्यक्ति सही और गलत इंसान के बीच आसानी से फर्क समझ लेता है और उनकी पहचान भी कर पाता है. आइए जानते हैं विस्तार से.
बातों और कर्मों में अंतर को समझना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी सिर्फ मीठी बातों पर भरोसा नहीं करता है. वे लोगों की बातों से ज्यादा उनके व्यवहार और कर्मों पर ध्यान ज्यादा देता है. चाणक्य कहते हैं कि जो लोग सामने तारीफ करते हैं, लेकिन पीठ पीछे बुराई करते हैं वे कभी भी भरोसे के लायक नहीं होते हैं. एक बुद्धिमान व्यक्ति समय के साथ यह देखता है कि कोई भी व्यक्ति जैसा कहता है वैसा ही करता भी है कि नहीं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते? चाणक्य का सरल लेकिन गहरा जवाब
स्वार्थी लोगों की पहचान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक गलत इंसान सिर्फ अपने फायदों के बारे में ही सोचता रहता है. लेकिन, एक बुद्धिमान व्यक्ति इस बात को नोटिस करता है कि कौन सा व्यक्ति सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही उससे सम्पर्क कर रहा है और जैसे ही काम निकल जा रहा है वह दूर चला जा रहा है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे कठिन समय में कभी भी आपका साथ नहीं देते हैं. एक बुद्धिमान व्यक्ति हर समय इनसे दूरी बनाकर रखता है.
दूसरों की बुराई करने वालों से सावधान
चाणक्य नीति के अनुसार जो भी इंसान हमेशा दूसरों को गलतियां ढूंढने में लगा रहता है या फिर कर समय किसी न किसी की बुराई करता रहता है, उसपर भरोसा करना बेवकूफी है. एक बुद्धिमान व्यक्ति को इस बात की समझ होती है कि जो इंसान आज किसी की बुराई कर रहा है, वह कल उसकी भी बुराई कर सकता है.
गुस्से और अहंकार से पहचान
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी गलत लोग होते हैं उनमें धैर्य की कमी होती है लेकिन अहंकार कूट-कूटकर भरा हुआ होता है. उन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, दूसरों को नीचा दिखाना आता है और साथ ही अपनी गलतियां न मानना भी बहुत अच्छे से आता है. जो बुद्धिमान व्यक्ति होता है वह इस तरह के स्वभाव को जल्दी ही पहचान लेता है और इनसे दूरी बनाना शुरू कर देता है.
यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
