Face Care Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारा चेहरा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग बना रहे. इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. ये चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, लेकिन तभी जब हम अपनी तरफ से होने वाली कुछ गलतियों को दोहराना बंद करें. अगर गलतियों की बात करें, तो बार-बार चेहरे को छूते रहना भी एक बड़ी गलती है, जिसे हम अक्सर यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि आखिर चेहरे को छूने से क्या नुकसान हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें बार-बार अपने चेहरे को छूने की आदत है, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि आपकी यह छोटी सी लगने वाली आदत किस तरह आपकी स्किन और चेहरे को नुकसान पहुंचा रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
चेहरे को बार-बार छूना क्यों है नुकसानदेह?
हम दिनभर अपने हाथों से कई तरह की चीजें छूते रहते हैं, जैसे कि, स्मार्टफोन, पैसे, कीबोर्ड और भी बहुत सारी चीजें. इन सभी चीजों को छूने की वजह से हमारे हाथों में भी बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो जाते हैं. इसके बाद जब हम इन्हीं हाथों से अपने चेहरे को छूते हैं, तो ये गंदगी और बैक्टीरिया सीधे हमारे चेहरे पर पहुंच जाते हैं. ऐसा होने की वजह से चेहरे पर मौजूद पोर्स बंद हो जाते हैं जिस वजह से आपको पिंपल्स, एक्ने और इन्फेक्शन की प्रॉब्लम बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें
बढ़ती है पिंपल और एक्ने की प्रॉब्लम
अगर आपके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स और एक्ने है, तो इस हालात में तो आपको गलती से भी अपने चेहरे को बार-बार नहीं छूना चाहिए. बार-बार चेहरे को छूने की वजह से आपका चेहरा और भी ज्यादा खराब हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि आप पिंपल को दबाने या फिर फोड़ने की कोशिश में बार-बार उसे छूते रहते हैं, जिस वजह से भी बैक्टीरिया पूरी तरह से फैल जाते हैं. आपकी यह गलती चेहरे पार पिंपल्स को और भी ज्यादा बढ़ा देती है.
स्किन में जलन और रेडनेस की परेशानी
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें, आपके चेहरे की स्किन बाकी जगहों की स्किन से ज्यादा सेंसिटिव होती है. ऐसे में जब आप बार-बार हाथों से उसे छूते रहते हैं तो स्किन पर फ्रिक्शन होता है जिस वजह से आपको जलन, रेडनेस और इचिंग की प्रॉब्लम भी होने लगती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तब तो आपको भूलकर भी अपने चेहरे को बार-बार नहीं छूना चाहिए.
समय से पहले दिख सकते हैं एजिंग के लक्षण
जब आप बार-बार अपने चेहरे को छूते रहते हैं तो फ्रिक्शन की वजह से नेचुरल लेयर कमजोर पड़ने लगती है. अगर आप इसे समय रहते सुधारते नहीं है तो आपकी स्किन ढीली पड़ जाती है और काफी कम उम्र में ही फाइन लाइन्स और झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं. आपकी यह छोटी सी गलती आपके चेहरे को समय से पहले ही बूढ़ा बना देती है.
यह भी पढ़ें: महंगी क्रीम नहीं, ये 6 आदतें बनाती हैं चेहरे को जवान! उम्र से छोटे दिखना है तो जरूर करें ट्राई
