Beetroot Chutney: बीटरूट यानी चुकंदर का इस्तेमाल आपने सलाद या स्नैक्स बनाने में किया होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं बीटरूट से आप चटनी भी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप बीटरूट चटनी को बनाने में जान सकते हैं. इसे आप डोसा, इडली या उत्तपम के साथ सर्व कर सकते हैं. बीटरूट की वजह से इस चटनी का रंग देखने में भी बहुत खबसूरत लगता है. ये चटनी खाने में भी स्वादिष्ट होती है. इसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं.
बीटरूट चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बीटरूट- 1-2
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 2-3 चम्मच
- हरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
- लहसुन- 2-3 कलियां
- तेल- 2 चम्मच
- राई- आधा चम्मच
- लाल मिर्च- 1-2
- उड़द दाल- 1 चम्मच
- चना दाल- 1 चम्मच
- करी पत्ता- 6-7 पत्ते
- नमक- स्वादानुसार
- इमली-1 छोटा टुकड़ा (वैकल्पिक)
- पानी- जरूरत के अनुसार
बीटरूट चटनी को कैसे तैयार करें?
- बीटरूट चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप बीटरूट को अच्छी तरह से धो लें और कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप उड़द दाल, चना दाल को डालकर भूनें. इसके बाद आप हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक और लहसुन की कलियां को डाल दें. इसे आप थोड़ी देर के लिए भूनें.
- इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डाल दें. बीटरूट को थोड़ी देर पका लें.
- इसे ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, इमली और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
- इसे आप एक कटोरे में निकाल लें और स्वादानुसार नमक डाल दें.
- अब बारी आती है चटनी के लिए तड़का तैयार करने की. इसके लिए आप एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल को डाल दें. राई डालें. जब राई चटकने लगे तब करी पत्ते को डाल दें. तड़के को चटनी में मिला दें. इस तरह से आप आसानी से बीटरूट चटनी को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वाद से भरपूर चना मूंगफली सलाद
यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद
