पुतिन की सीक्रेट बेटी से यूक्रेन युद्ध पर हुए सवाल, कौन हैं लुइजा रोजोवा जो अब चर्चा में

Vladimir Putin Secret Daughter Luiza Rozova: व्लादिमिर पुतिन की निजी जिंगदी रह-रहकर सामने आती है. अब उनकी कथित सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा चर्चा में आ गई हैं. उनसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में सवाल जवाब किया गया. इस पर उन्होंने अफसोस जताया है.

Vladimir Putin Secret Daughter Luiza Rozova: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गुप्त बेटी ने यूक्रेन में अपने कथित पिता की ओर से चल रहे युद्ध पर माफी मांगी है. पेरिस में एक यूक्रेनी पत्रकार से उनका सामना हुआ, जिसके भाई की नवंबर में रूसी हवाई हमले में मौत हो गई थी. इस पर उन्होंने दुख जताया और कहा कि वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. व्लादिमिर पुतिन रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी के सदस्य रहे और उसके बाद वे देश के राष्ट्रपति बने. उनकी जिंदगी में कई ऐसे राज दफन हैं, जो समय-समय पर बाहर आते रहते हैं. इसी बीच उनकी कथित सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा चर्चा में आ गई हैं. 

पत्रकार दिमित्रो स्वियातनेन्को ने फ्रांस की राजधानी पेरिस की सड़कों पर उन्हें फिल्माते हुए सवाल किए. स्वियातनेन्को ने रोजोवा से कहा- तीन सप्ताह पहले, आपके पिता ने मेरे भाई को मार दिया. उनके भाई वोलोदिमिर ड्रोन पायलट थे और पिछले महीने मारे गए थे. उन्होंने रोजोवा से कहा कि वह अपने कथित पिता से बात करें और युद्ध समाप्त करने की अपील करें. इस पूरी बातचीत को ऑनलाइन शेयर किया गया. जिसमें हुई बातचीत कुछ इस तरह रही-

पेरिस में सामना: युद्ध की छाया में एक बेटी की माफी

स्वियातनेन्को- कुछ कहिए! क्या आप उनकी नीतियों का समर्थन करती हैं? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पुतिन की पश्चिम के प्रति नापसंदगी के बावजूद वह यूरोप में कैसे रह सकती हैं.

रोजोवा- मैंने आपको मुझे फिल्माने की अनुमति नहीं दी.

स्वियातनेन्को- खैर, कीव इस समय बिना बिजली के है और वहां एयर-रेड अलर्ट जारी है. हमने भी इसकी अनुमति नहीं दी. आपको अपने पिता की नीतियों पर कैसा लगता है? फिर उन्होंने दोबारा पूछा कि क्या वह पुतिन का समर्थन करती हैं.

रोजोवा- इसका मुझसे क्या लेना-देना? 

स्वियातनेन्को- वह आपके पिता हैं. कम से कम आप उन्हें अभी फोन करके कह सकती हैं. ‘डैड, कीव पर बमबारी बंद करो.’

रोजोवा- हाँ, बिल्कुल. 

स्वियातनेन्को- आप कीव आकर किसी भी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से ज्यादा असरदार साबित हो सकती हैं. त्रकार ने उनसे यूक्रेन आकर अपने पिता द्वारा किए गए विनाश को खुद देखने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनके देश में फैली उथल-पुथल खत्म हो सकती है.

जब रोजोवा ने पूछा कि वह यूक्रेन कैसे जाएंगी, तो स्वियातनेन्को ने अपनी जेब से टिकट खरीदने की पेशकश भी कर दी. 

रोजोवा- दुर्भाग्य से, मैं आपकी मदद नहीं कर सकती. मुझे बहुत अफसोस है. मुझे बहुत दुख है कि यह सब हो रहा है. दुर्भाग्य से, मैं इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं हूं. 

इसके बाद उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढक लिया. इस दौरान ऐसा लग रहा था कि उनके साथ एक प्रोफेशनल बॉडीगार्ड मौजूद था.

लुइजा रोजोवा कौन हैं? क्या है पुतिन की कथित बेटी का रहस्य

सालों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का निजी जीवन रहस्य के घने परदे में छिपा हुआ है. क्रेमलिन ने इसे बहुत सीक्रेट रखा है. लेकिन कभी-कभी यह दीवार दरक जाती है. 22 साल की रोजोवा का आधिकारिक नाम एलिजावेटा क्रिवोनोगिख है. वह 2003 में पैदा हुई थीं. रूसी खोजी मीडिया संस्थान प्रोएक्ट ने पहली बार 2020 में उन्हें पुतिन की कथित संतान बताया था. उसने कहा था कि उनका चेहरा पुतिन से असाधारण रूप से मिलता-जुलता है और उनके दस्तावेजों में रोजोवा का नाम पैट्रोनिमिक व्लादिमिरोव्ना लिखा है, जिसका अर्थ है व्लादिमिर की बेटी. 

रोजोवा का पेरिस का जीवन उनके शुरुआती वर्षों के ठीक उलट है. उन्होंने विलासिता में परवरिश पाई है. निजी जेट में सफर, डिजाइनर कपड़े, हाई सोसाइटी लाइफस्टाइल. पेरिस में वह बेलविल की L Galerie और मॉन्त्रेय की Espace Albatros जैसी युद्ध-विरोधी आर्ट गैलरी में काम करती हैं. कला विद्यालय से स्नातक रोजोवा लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से लो-प्रोफाइल रहीं, लेकिन हाल के महीनों में उन्होंने सोशल मीडिया पर अधिक सक्रियता दिखाई है. अगस्त में उन्होंने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में (बिना नाम लिए) पुतिन की आलोचना की थी, जिसमें लिखा था- दुनिया के सामने अपना चेहरा दिखा पाना फिर से आजादी जैसा है और इससे मुझे याद आता है कि मैं कौन हूं और किसने मेरी जिंदगी तबाह की. 

रोजोवा की मां सफाईकर्मी से बनी करोड़पति

रोजोवा की मां का नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख है. वे 1990 के दशक के अंत में पुतिन से जुड़े होने के बाद कथित तौर पर एक सफाईकर्मी से करोड़ों की संपत्ति वाली महिला बन गईं. उनके पास रोसिया बैंक और सेंट पीटर्सबर्ग के लेनिनग्राद सेंटर में हिस्सेदारी है. हालांकि इन संकेतों के बावजूद, न तो रोजोवा और न ही क्रेमलिन ने पुतिन से उनके संबंध की कभी सार्वजनिक पुष्टि की है. पुतिन का निजी जीवन रूसी मीडिया में एक आधिकारिक रूप से ‘वर्जित विषय’ बना हुआ है.

पुतिन का परिवार: रहस्य और अटकलों का जाल

क्रेमलिन और व्लादिमिर की गोपनीयता जगप्रसिद्ध है. पुतिन 1983 से 2014 तक ल्यूडमिला पुतिना के साथ विवाहित थे. उनकी दो बेटियां मारिया वोरोन्त्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा हैं. वे भी मीडिया की नज़रों से दूर ही रखी गई हैं. ल्यूडमिला से तलाक के बाद पुतिन के बारे में पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबायेवा से संबंधों के भी वर्षों से दावे होते रहे हैं. काबायेवा के हाथों में अंगूठी देखी गई थी. उन्होंने भी कहा था कि उनका परफेक्ट मैन उन्हें मिल गया है. हालांकि उनकी पुतिन के साथ रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कभी नही हुई. काबायेवा से भी उनके दो बेटे की अफवाहें उड़ती रहती हैं. लेकिन इनकी कभी पुष्टि नहीं हुई. 2022 में ब्रिटेन ने काबायेवा और ल्यूडमिला पुतिना पर प्रतिबंध लगाए थे, जिसने इस रहस्य को और गहराया.

ये भी पढ़ें:-

पुतिन की 22 डिब्बों वाली ‘घोस्ट ट्रेन’ का रहस्य जानकर रह जाएंगे दंग! चलती-फिरती शाही कोठी से कम नहीं

पुतिन की परछाई! रूस का ‘सिलोविकी सर्कल’ कौन है? जहां रूसी राष्ट्रपति, वहीं ये सात खुफिया शहंशाह

पुतिन के जहाज पर लिखे РОССИЯ का क्या मतलब, देश का नाम RUSSIA क्यों पड़ा और Vladimir कैसे फेमस हो गया? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >