Viral Video: कराटे मास्टर निकला चूहा, ब्रूस ली की तरह किक मार-मारकर सांप को कर दिया बेहाल, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: जंगल की दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो कल्पना से भी परे होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चूहा ब्रूस ली की तर्ज पर सांप पर किक मारता नजर आ रहा है. यह दृश्य इतना रोमांचक और […]

Viral Video: जंगल की दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो कल्पना से भी परे होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चूहा ब्रूस ली की तर्ज पर सांप पर किक मारता नजर आ रहा है. यह दृश्य इतना रोमांचक और आश्चर्यजनक है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. वीडियो में चूहा अपनी चुस्ती और चालाकी से जहरीले सांप को बेहाल कर देता है, मानो वह मार्शल आर्ट्स का मास्टर हो. कई यूजर्स कह रहे है कि एक छोटे से जीव चूहे ने सांप जैसे बड़े शिकारी को अच्छा सबक सिखा दिया. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देख लिया है.

ब्रूस ली का चेला निकला सांप!

वीडियो की शुरुआत दिख रहा है कि अंधेरी रात में सांप चूहा पर घात लगाकर बैठा है. जैसे ही सांप चूहा को दबोचने की कोशिश करता है वो उछलकर सांप के हमले को बेकार कर देता है. सांप काफी बड़ा, लंबा, जहरीला नजर आ रहा है. अपने शरीर को पूरी तरह सिकोड़कर वो अचानक से चूहे पर हमला करने लगा. लेकिन चूहा भी पूरा ब्रूस ली चेला निकला. न सिर्फ उसने सांप के हमले को बअसर किया बल्कि उसे एक जोरदार किक भी मारा. सांप ने उसपर दोबारा हमले की कोशिश की, लेकिन इस बार वह तेजी से कूदा और सांप के सिर पर एक जोरदार किक मारता है. लास्ट किक खाकर सांस दूर जा गिरता है. सांप के हमले का वीडियो देखकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है.

सांप को चूहा ने मारे कई किक

वीडियो में दिख रहा है कि चूहे सांप को कई बार जोरदार किक मारे. सांप काफी बड़ा है और जहरीला भी, वो अपना बड़ा सा मुंह फैलाए बार-बार चूहे को निशाना बनाने की कोशिश करता है. लेकिन, हर बार चूहा उछलकर उससे बच निकल रहा है. एक बार तो वो सांप की पकड़ में भी आ गया था लेकिन, ऐसे मौके पर जोरदार किक मारकर उसने अपनी जान बचाई. वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. कई यूजर्स ने चूहे की तारीफ करते हुए ‘वाऊ’ लिखा है. कुछ यूजर्स ने स्मार्ट जंप लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘निंजा माउस! लगभग नियो जैसे कौशल.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >