अमेरिका की किस जेल में हैं निकोलस मादुरो? नरक जैसा और लगातार चलती त्रासदी मानी जाती है यहां की कैद

Nicolas Maduro in Brooklyn Jail: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को 3 जनवरी को अमेरिकी सेना के हमले में गिरफ्तार करके ब्रुकलिन की जेल में रखा गया है. उन पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया गया है. उनके साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को भी हिरासत में लिया गया है.

Nicolas Maduro in Brooklyn Jail: अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में स्थित जेल में को रखा गया है. यह ऐसी जेल है, जो लंबे समय से अव्यवस्थाओं और खराब हालात को लेकर विवादों में रही है. हालात इतने गंभीर रहे हैं कि कुछ न्यायाधीशों ने वहां आरोपियों को भेजने से तक परहेज किया है. इसके बावजूद इस जेल में पहले आर. केली और सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स जैसे नामी कैदी भी रखे जा चुके हैं. 3 जनवरी की रात मादुरो की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में वेनेज़ुएला के प्रवासी झंडे लेकर जेल के बाहर जमा हो गए और जश्न मनाने लगे. जैसे ही मादुरो और उनकी पत्नी को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वाहन जेल परिसर में पहुंचे, भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी.

1990 के शुरुआती दशक में स्थापित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) ब्रुकलिन में इस समय करीब 1,300 कैदी बंद हैं. यह आम तौर पर मैनहैटन और ब्रुकलिन की संघीय अदालतों में मुकदमे का सामना कर रहे आरोपियों की पहली हिरासत होती है, जहां कथित गिरोह सदस्यों, ड्रग तस्करों और व्हाइट-कॉलर अपराधों के आरोपियों को एक साथ रखा जाता है. एमडीसी ब्रुकलिन में बंद किए जाने वाले मादुरो पहले राष्ट्रपति नहीं हैं. इससे पहले होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को भी इसी जेल में रखा गया था. उन पर अमेरिका में सैकड़ों टन कोकीन की तस्करी का मामला चला था. दोषी ठहराए जाने और 45 साल की सजा मिलने के बाद उन्हें दिसंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माफी देकर रिहा कर दिया था.

अभी कौन कौन हैं इस जेल में

फिलहाल इस जेल में मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल ‘एल मायो’ जाम्बाडा गार्सिया और यूनाइटेडहेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी लुइगी मैनजियोनी जैसे कैदी भी बंद हैं. इससे पहले यहां क्रिप्टो उद्यमी सैम बैंकमैन-फ्राइड और जेफ्री एपस्टीन की सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल भी रखी जा चुकी हैं. समुद्र किनारे औद्योगिक क्षेत्र में, एक शॉपिंग मॉल के पास स्थित और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दिखाई देने वाली इस जेल को कई बार “नरक जैसा” और “लगातार चलती त्रासदी” कहा गया है. कैदियों और उनके वकीलों ने लंबे समय से जेल के भीतर हिंसा को लेकर शिकायतें की हैं. साल 2024 में दो कैदियों की अन्य कैदियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जबकि कुछ जेल कर्मचारियों पर रिश्वत लेने और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के आरोप भी लगे थे.

एक हफ्ते तक अंधेर और भीषण ठंड में थी जेल

2019 की सर्दियों में बिजली गुल हो जाने से यह जेल करीब एक हफ्ते तक अंधेरे और भीषण ठंड में डूबी रही थी. हालांकि हाल के महीनों में संघीय कारागार ब्यूरो ने हालात बेहतर होने का दावा किया है. इसके तहत अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए, रखरखाव से जुड़ी 700 से ज्यादा लंबित शिकायतों को निपटाया गया और बिजली, प्लंबिंग, भोजन सेवा तथा हीटिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम में सुधार किया गया.

ब्यूरो के मुताबिक हिंसा में आई है कमी

जेल के अंदर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास भी किए गए हैं. पिछले मार्च में 23 कैदियों पर हथियारों की तस्करी से लेकर मशहूर हिप-हॉप कलाकार जैम मास्टर जे की हत्या के मामले में दोषी व्यक्ति पर हमले तक के आरोप लगाए गए थे. कारागार ब्यूरो ने सितंबर में कहा था, “संक्षेप में, एमडीसी ब्रुकलिन कैदियों और कर्मचारियों दोनों के लिए सुरक्षित है.” ब्यूरो के मुताबिक, जनवरी 2024 में यहां कैदियों की संख्या 1,580 थी और संख्या में कमी आने के बाद अपराध और प्रतिबंधित सामान से जुड़ी घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

सोमवार को अदालत में पेश होंगे मादुरो

2021 के बाद से एमडीसी ब्रुकलिन पर निगरानी और सख्त की गई है. ऐसा तब किया गया, जब न्यूयॉर्क शहर की दूसरी संघीय जेल मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर को बंद कर दिया गया था. उस जेल में जेफ्री एपस्टीन की मौत ने सुरक्षा में चूक, जर्जर ढांचे और बदतर हालात को उजागर कर दिया था. खैर, मादुरो पर ड्रग्स तस्करी के आरोप लगाए गए हैं. उन्हें सोमवार, 5 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान में अब कव्वाल पर दर्ज हो मुकदमा, ‘कैदी नंबर 804’ के लिए गाना गाने का लगा आरोप, कौन है यह शख्स?

कड़ाके की ठंड में जर्मनी की राजधानी में बिजली गुल, वामंपथी ग्रुप ‘वोल्केनो’ का दावा; हमने अंधेरे में डाले 45000 घर

जो मादुरो का संदेश, वही मेरा… ट्रंप की धमकी के बाद बोलीं वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति, US के सहयोग की जताई उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >