कट्टरपंथी इस्लाम का खतरा एकदम नजदीक, इसका लक्ष्य अधिक जमीन कब्जाना है; भड़के अमेरिकी विदेशी मंत्री ने दी चेतावनी

US Secy Marco Rubio on Radical Islam: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कट्टरपंथी इस्लाम के बारे में दुनिया को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य अधिक क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करना है. रुबियो ने हाली ही में नाजीरिया पर लगाए गए वीजा प्रतिबंध को भी सही ठहराया.

US Secy Marco Rubio on Radical Islam: कट्टरपंथी इस्लाम का अधिक क्षेत्रों और लोगों पर नियंत्रण हासिल करने का लक्ष्य दुनिया के लिए एक तत्काल खतरा बन गया है. यह कहना है अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का. बुधवार को उन्होंने कहा कि अमेरिका नाइजीरिया और दुनिया भर में उन लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगाएगा जो ईसाइयों के खिलाफ हिंसा का निर्देश देते हैं, अनुमति देते हैं, फाइनेंशियल सपोर्ट करते हैं या समर्थन करते हैं. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा कट्टरपंथी इस्लामवादियों से है, वे अमेरिका को दुनिया की बुराई का मुख्य स्रोत मानते हैं.

रुबियो ने कहा, “कट्टरपंथी इस्लाम ने बार-बार दिखाया है कि उनका उद्देश्य केवल दुनिया के एक हिस्से पर कब्जा करना और एक छोटे से खलीफाई शासन से ही संतुष्ट होना नहीं है; वे विस्तार चाहते हैं. यह विचारधारा क्रांतिकारी प्रकृति की है, जिसका लक्ष्य अधिक क्षेत्रों और अधिक लोगों पर नियंत्रण स्थापित करना है.” उन्होंने आगे कहा कि यह पूरे विश्व और विशेष रूप से पश्चिमी देशों खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक स्पष्ट और सामने दिख रहा खतरा है, जिसे वे अपनी नजर में बुराई का मुख्य स्रोत मानते हैं. रुबियो ने यह भी कहा कि कट्टरपंथी इस्लामवादी आतंकवाद, हत्या, और राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने के लिए तैयार रहते हैं, ताकि वे अलग-अलग समाजों और संस्कृतियों पर अपनी ताकत स्थापित कर सकें. 

अमेरिका रोकेग समर्थन करने वालों का वीजा

फॉक्स न्यूज इंटरव्यू में उन्होंने कहा- कट्टरपंथी इस्लाम ने खुले तौर पर पश्चिम, अमेरिका और यूरोप पर नजरें गड़ा रखी हैं. हमने इस दिशा में प्रगति भी देखी है. वे आतंकवाद, राज्य-प्रायोजित हिंसा, ईरान के मामले में राजनीतिक हत्याएँ करने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, रुबियो ने घोषणा की कि अमेरिका उन लोगों के वीजा भी सीमित करेगा जो जानबूझकर निर्देश देते हैं, अनुमति देते हैं, फंडिंग करते हैं, समर्थन करते हैं या ईसाइयों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार में शामिल होते हैं, विशेषकर नाइजीरिया में. एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका नाइजीरिया और दुनिया भर में ईसाइयों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों और हिंसा के जवाब में निर्णायक कदम उठा रहा है. विदेश विभाग उन व्यक्तियों के वीज़ा प्रतिबंधित करेगा जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के लिए निर्देश देते हैं…”

ट्रंप ने दी थी नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि वाशिंगटन नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है, यह दावा करते हुए कि देश में ईसाई समुदाय को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और मारा जा रहा है. उनके बयान को अमेरिकी दक्षिणपंथी और इंजील ईसाई समूहों का समर्थन मिला है. शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू और उनकी टीम से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत का मुख्य विषय नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ भयावह हिंसा था.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया को बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत (ISWAP) जैसे इस्लामिक उग्रवादी संगठनों से पिछले 15 वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा है. यह विद्रोह मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में केंद्रित है, जिसने हजारों लोगों की जान ली है और लाखों को विस्थापित किया है. 

वाशिंगटन डीसी का हमलावर भी अफगान नागरिक

वहीं हाल ही में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड के ऊपर हमला हुआ. इसमें से एक 20 वर्षीय महिला गार्ड सारा की मौत हो गई. हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है. वह अफगानिस्तान से 2021 में आया था. इस घटना के बाद अमेरिका ने वीजा संबंधी प्रक्रिया कठिन कर दी है. ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की वे 19 देशों से आने वाले नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. इनमें अफगानिस्तान और नाइजीरिया दोनों शामिल हैं. 

रवि शास्त्री का पॉडकास्ट सिर्फ प्रभात खबर पर 7 दिसंबर को.

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका में पाकिस्तानी मूल का नागरिक गिरफ्तार, स्कूल में मास शूटिंग कर शहादत लेना चाहता था, अनजाने में पुलिस हुई सफल

कनाडाई अधिकारी ने भारत सरकार पर ठोका 90 लाख डॉलर का मुकदमा, कहा- सिख था इसलिए निशाना बना… 

मुनीर की वजह से बढ़ रहा आतंकवाद, पश्चिमी ताकतों के लिए हो रहा सारा खेल; इमरान खान ने खोला राज  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >