ट्रंप का दावा ईरान का काम तमाम, होर्मुज स्ट्रेट पर किया नियंत्रण

US Operations In Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान का काम तमाम कर दिया है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण कर लिया गया है.

US Operations In Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- होर्मुज स्ट्रेट बहुत ही संकरा क्षेत्र है, इसलिए एक अकेला आतंकवादी भी कम दूरी की मिसाइल दाग सकता है. यही कारण है कि ईरान हमेशा से इस जगह का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर करता रहा है. ईरान ने हमेशा होर्मुज को आर्थिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन अब वह इसे बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

ईरान के 7000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- संघर्ष की शुरुआत से ही, हमने पूरे ईरान में 7000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए. इनमें ज्यादातर कमर्शियल और मिलिट्री ठिकाने शामिल हैं. हमने उन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स पर भी हमले किए. अब भी हमले जारी हैं.

खार्ग द्वीप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया- हमने खार्ग द्वीप पर हमला किया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. हमने तेल वाले क्षेत्र को छोड़कर द्वीप की हर चीज नष्ट कर दी है. हमने वहां की पाइपलाइनों को नुकसान नहीं पहुंचाया. हम ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम वो भी करेंगे.

30 से अधिक माइन-लेइंग जहाजों को नष्ट कर दिया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को डराने की ईरान की क्षमता पर करारा प्रहार कर रहे हैं. हमने उनके 30 से अधिक माइन-लेइंग जहाजों को नष्ट कर दिया है.

ईरान की नौसेना और वायु सेना खत्म : ट्रंप का दावा

ट्रंप ने दावा किया- ईरानी शासन से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करने के लिए हमारा शक्तिशाली सैन्य अभियान पूरी ताकत से जारी है. ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. उनकी वायु सेना खत्म हो चुकी है. नौसेना खत्म हो चुकी है. उनके बहुत सारे जहाज डुबो दिए गए हैं. उनकी विमान-रोधी क्षमता पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, उनके रडार खत्म हो चुके हैं, और उनके नेता भी मारे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर डोनाल्ड ट्रंप को झटका, इन देशों ने दिखाया ठेंगा

भारत ने होर्मुज में सुरक्षित रास्ता मांगा, बदले में ईरान ने कर दी ऐसी डिमांड

LPG संकट होगा खत्म? मुंद्रा पोर्ट पहुंचा विशाल टैंकर शिवालिक, कल हो सकती है नंदा देवी की एंट्री

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगेगी लगाम? 81000 टन क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहा जहाज

दक्षिणी लेबनान में घुसा इजरायल, हिज्बुल्लाह के खिलाफ IDF का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >