ईरान होर्मुज पर अड़ा, जंग खत्म करने के लिए तैयार नहीं इजराइल, इस्लामाबाद में 4 घंटे की शांति वार्ता में जानें क्या-क्या हुआ

US Iran Peace Talks: मिडिल ईस्ट विवाद का स्थायी समाधान के लिए अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में सीधी बातचीत जारी है. दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता करीब 4 घंटे चली. जिसमें ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर अड़ा रहा.

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठक की. उसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीधी वार्ता शाम को शुरू हुई. जो करीब 4 घंटे तक चली. दोनों पक्ष तनाव बढ़ने के बाद पहली बार आमने-सामने बैठे.

एक और दौर की हो सकती है वार्ता

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी नूरन्यूज ने वार्ताकारों के करीबी एक सूत्र के हवाले से बताया है कि बातचीत का एक और दौर आज रात या कल होगा.

होर्मुज पर अड़ा ईरान

वार्ता के दौरान ईरान होर्मुज को लेकर अड़ा रहा. उसने कहा- हमारी अनुमति के बिना कोई भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकता. उसने होर्मुज से युद्धपोत के गुजरने के अमेरिकी दावों को भी खारिज कर दिया. जबकि ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया और बताया- होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. उन्होंने कहा- हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों समेत दुनियाभर के देशों के हित में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं.

ईरान-अमेरिका लिखित संदेश के लिए तैयार

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार- इस्लामाबाद में घंटों की बातचीत के बाद ईरान-अमेरिका की विशेषज्ञ टीमें लिखित संदेशों के आदान-प्रदान पर आ गईं.

ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ जारी रहेगी जंग : इजराइल

अमेरिका और ईरान शांति वार्ता के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, मेरे नेतृत्व में इजराइल, ईरान के आतंकी शासन और उसके गुर्गों से लड़ना जारी रखेगा.

अमेरिका ने दो नौसैनिक विध्वंसक पोत के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का किया दावा

अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार उसके दो नौसैनिक विध्वंसक होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे. जबकि ईरान की सरकारी मीडिया ने पहले दावा किया था कि ईरान ने जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी सैन्य जहाज को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने न्यूजनेशन के साथ बातचीत में कहा- उन्हें नहीं पता कि ईरान के साथ बातचीत कितनी सफल हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या ईरान युद्ध का समाधान निकालने के बारे में ईमानदारी से काम कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां-कहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं. उनके साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और पश्चिम एशिया के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी हैं.

ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलीबाफ कर रहे हैं और इसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ-साथ अन्य नेता भी शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: शांति वार्ता में ईरान ने लेबनान का मुद्दा उठाया, कहा- इजराइल को सीजफायर के लिए मजबूर करे अमेरिका

 20,000 टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज जग विक्रम, होर्मुज स्ट्रेट किया पार

15,400 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ग्रीन आशा

ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ

ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी

Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में

इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान

शांतिवार्ता के लिए शर्तों में फंसे हैं ईरान और अमेरिका, अविश्वास के माहौल में हो सकती है शटल डिप्लोमेसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >