Coronavirus News: भारत के बाद अमेरिका ने भी चीन से यात्रा पर बढ़ायी सख्ती, कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, चीन से यात्रा को लेकर जारी गाइडलाइन 5 जनवरी से लागू किया जाएगा. जिसके अनुसार दो साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को चीन से अमेरिका आने पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.

चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत सहित कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कड़ाई शुरू कर दी है. भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, खास कर चीन सहित अन्य पांच देशों से यात्रा कर लौटे यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है. अब भारत के बाद अमेरिका ने भी चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ा दी है. अब चीन से अमेरिका आने वाले यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.

नये नियम 5 जनवरी से लागू

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, चीन से यात्रा को लेकर जारी गाइडलाइन 5 जनवरी से लागू किया जाएगा. जिसके अनुसार दो साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को चीन से अमेरिका आने पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.

10 दिन पहले कोरोना से ठीक होने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी

अमेरिका ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए जारी गाइडलाइन में साफ कर दिया है कि अगर कोई यात्री 10 दिन पहले कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, तो ऐसे लोगों को अमेरिका प्रवेश के समय रिकवरी रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.

Also Read: Coronavirus In India: भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका, अगले 40 दिन बेहद खतरनाक

अमेरिका में कोरोना के नये वैरिएंट से हड़कंप

अमेरिका में भी कोरोना के नये वैरिएंट से हड़कंप मची हुई है. विशेषज्ञों ने चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जतायी है. उनकी आशंका है कि चीन में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे अमेरिका में भी खतरा मंडराने लगा है.

कोरोना विस्फोट के बीच चीन ने खोले एयरपोर्ट और बंदरगाह

कोरोना विस्फोट के बीच चीन ने पाबंदियों में छूट देते हुए अपने एयरपोर्ट और बंदरगाह खोलने का फैसला किया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आठ जनवरी से चीन अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए ‘न्यूक्लिक एसिड परीक्षण’, विदेशों में चीनी दूतावासों से कोविड ग्रीन कोड प्राप्त करने और आगमन पर पृथक-वास को बंद कर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >