अमेरिकी शिक्षा विभाग में कामकाज हो जाएगा ठप, शटडाउन के बाद ट्रंप सरकार रोक देगी फंडिंग

USA Shutdown will halt Education Department: अमेरिकी सीनेट में फंडिंग विधेयक पास नहीं हो पाने की वजह से शटडाउन लग गया है. यानी इससे संघीय सरकार के सभी गैर जरूरी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जा सकता है. इससे सबसे ज्यादा शिक्षा व्यवस्था में सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभवना है.

USA Shutdown will halt Education Department: संयुक्त राज्य अमेरिका में आधी रात के बाद से शटडाउन लग गया. अमेरिका की दोनों बड़ी पार्टियां संघीय सरकार की फंडिंग को लेकर लाए जा रहे वित्तीय बिल पर सहमत नहीं हुए हैं. यह पिछले छह सालों में यह पहला शटडाउन है. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा की गई कटौतियों से पहले ही कमजोर हो चुके अमेरिकी शिक्षा विभाग में सरकारी वित्त पोषण रुकने से कामकाज ठप पड़ने की आशंका है. शिक्षा विभाग का कहना है कि बुधवार से शुरू हो रहे ‘शटडाउन’ के दौरान उसके कई मुख्य कार्य जारी रहेंगे और संघीय वित्तीय सहायता जारी रहेगी, लेकिन छात्र ऋण भुगतान अब भी बकाया रहेंगे. वहीं, नागरिक अधिकारों से जुड़ी शिकायतों की जांच बंद हो जाएगी और विभाग नए संघीय अनुदान जारी नहीं करेगा.

विभाग की एक आकस्मिक योजना के अनुसार, उसके लगभग 87 प्रतिशत कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाएगा. अमेरिकी शिक्षा विभाग के अनुसार लगभग 99 फीसदी छात्र किसी न किसी रूप में सरकारी सहायता प्राप्त करते हैं, जो देश के लगभग 5400 कॉलेजों में पढ़ते हैं, हालांकि उनके लोन संबंधी विषयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन इस दौरान किसी नए पद पर भर्ती नहीं हो सकती, नया अनुदान नहीं मिलेगा. चूंकि स्कूलों को धन संघीय सरकार से मिलता है, ऐसे में प्रभाव पड़ना लाजिमी है. हालांकि इस वर्ष के बजट से स्कूलों को भुगतान हो चुका है, लेकिन कुछ स्कूलों में यह अभी नहीं पहुंची है. ऐसे में शटडाउन से एड इम्पैक्ट जैसी गतिविधियां प्रभावित होंगी.

संघीय पद हो सकते समाप्त

प्रशासन ने संकेत दिया है कि ‘शटडाउन’ की स्थिति में संघीय एजेंसियों में और भी पद पूरी तरह से समाप्त हो सकते हैं. हालांकि पिछले ‘शटडाउन’ में कांग्रेस द्वारा संघीय धन बहाल करने के बाद छुट्टी पर गए कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया था, लेकिन इन लोगों को तब तक अपने पद पर जब तक यह फंडिंग बिल पास नहीं हो जाता. इस बार ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय ने संघीय कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी है.

लंबे समय तक रह सकता है शटडाउन

मई में सदन की विनियोग समिति के समक्ष पेश हुईं शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन ने कहा कि इस साल की छंटनी ने उनके विभाग को कमजोर कर दिया है और कुछ मामलों में तो बहुत ज्यादा असर पड़ा है. सांसदों के गतिरोध और सरकार को धन मुहैया कराने की समय-सीमा चूकने के कारण अमेरिका में लंबे समय तक ‘शटडाउन’ (वित्तीय पोषण रुकने) की आशंका है. 100 सदस्यों वाले अमेरिकी सीनेट में रिपबल्किन पार्टी की ओर से लाया गया अल्पाकालिक वित्तीय व्यय विधेयक 55-45 से गिर गया. किसी भी बिल को पास करने के लिए 60 सांसदों की आवश्यकता पड़ती है.

डोनाल्ड ट्रंप पर स्वास्थ्य देखभाल की चिंताओं को किया नजरअंदाज

रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को मौजूदा स्तर पर धन मुहैया कराने के लिए एक अल्पकालिक उपाय का समर्थन किया, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसका विरोध किया. डोमोक्रेट्स ने इस बात पर जोर दिया कि उपाय में स्वास्थ्य देखभाल पर उनकी चिंताओं का समाधान होना चाहिए. डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कुछ समय पहले पारित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘मेडिकेड’ कटौती को बदलना चाहते हैं और कर क्रेडिट का विस्तार करना चाहते हैं जो कि ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ द्वारा स्थापित बाजारों के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा लेने वाले लाखों लोगों के लिए बीमा प्रीमियम को अधिक किफायती बनाता है.

ये भी पढ़ें:-

ताइवान में घुसे चीनी फाइटर जेट और समुद्री जहाज, जिंनपिंग की सेना करना क्या चाहती है?

अमेरिका में शटडाउन का संकट, सीनेट में 60 की दरकार 55 ही जुटा पाई ट्रंप सरकार, बंद हो सकते हैं ये सरकारी काम

दो साल की बच्ची को चुना गया जीवित देवी, कठिन परीक्षा के बाद हुआ चयन, जानें क्या है नेपाल की यह अनूठी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >