Sydney Shooting Video: सिडनी फायरिंग के बीच शख्स ने दिखाई गजब की दिलेरी, हमलावर से छीन लिया गन, यहां देखिए वीडियो

Sydney Shooting Video: ऑस्ट्रेलियाई  सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हमलावर की फायरिंग के बीच एक शख्स के साहस की जमकर सराहना हो रही है. वीडियो क्लिप मे दिख रहा है कि कैसे एक शख्स ने दिलेरी दिखाते हुए बंदूकधारियों में से एक को पकड़कर उससे हथियार छीन लिया फिर वही हथियार उस पर तान दिया.

Sydney Shooting Video: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार समारोह मना रहे लोगों पर दो शख्स ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हमले में 11 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस पूरे घटनाक्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ के पीछे छिपकर फायरिंग कर रहे हमलावर पर एक शख्स टूट पड़ता है और उसकी बंदूक छीन लेता है. शख्स ने न सिर्फ बंदूक छीना बल्कि उसी बंदूक को हमलावर पर तान दिया.

वायरल हो रहा 15 सेकंड का क्लिप

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 15 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि पेड़ के सहारे खड़ा एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. इसी दौरान सफेद टीशर्ट पहना एक शख्स उसकी ओर तेजी से भागता है और उसे अपने दोनों हाथों से पकड़ लेता है. थोड़ी देर दोनों में धक्का मुक्की होती है और शख्स हमलावर की गन छीनकर उसे जमीन में गिरा देता है. इसके बाद शख्स ने हमलावर पर बंदूक तान दी. इस बहादुर शख्स की सोशल मीडिया में खूब तारीफ हो रही है.

यहां देखें वीडियो

बॉन्डी बीच में 11 लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. सिडनी के न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एम. लेनयॉन ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोग घायल हुए हैं. राज्य प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा कि इस हमले का निशाना सिडनी का यहूदी समुदाय था. यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर चानुका बाय द सी नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे.

Also Read: 34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >