ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, समुद्री नाकेबंदी भी की बहाल, बोले ट्रंप- अब पावर प्लांट निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने हुए समझौते के तहत हटाई गई ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों की नाकेबंदी फिर से लागू कर दी गई है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत के टेबल पर नहीं लौटा, तो अमेरिका अपना सैन्य अभियान और तेज करने के लिए तैयार है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. बुधवार (15 जुलाई) को अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए और उसकी समुद्री नाकेबंदी भी फिर से लागू कर दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत के लिए आगे नहीं आया, तो अमेरिका पावर प्लांट और पुलों जैसे अहम ठिकानों को भी निशाना बना सकता है. पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुआ समझौता अब टूटता नजर आ रहा है. खाड़ी क्षेत्र में दोनों देशों ने अपनी मिलिट्री एक्टिविटी भी तेज कर दी हैं.


ट्रंप ने Fox News को दिए इंटरव्यू में कहा कि एनर्जी ठिकानों पर क्या करना है, उस पर फैसला बाद में होगा, लेकिन हम अपने लक्ष्य पूरे करेंगे. उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगले हफ्ते पावर प्लांट निशाने पर होंगे, उसके बाद पुलों पर कार्रवाई होगी.

 ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर एक और हवाई हमला

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर एक और हवाई हमला किया. अमेरिकी सेना का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद उन सैन्य क्षमताओं को खत्म करना था, जिनका इस्तेमाल ईरान होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए कर रहा था.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज पर टोल की जगह निवेश समझौते का किया ऐलान, कहा- ईरान पर नाकेबंदी बरकरार

अमेरिकी सेना ने बताया कि 14 जुलाई शाम 4 बजे से (भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे से) ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों की ओर आने-जाने वाले जहाजों पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी गई है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, फिलहाल मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के 20 से अधिक वॉरशिप और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात हैं और सभी किसी भी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >