US Iran War : ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो उड़ा दूंगा पुल और पावर प्लांट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने साफ किया कि यदि तेहरान ने अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया, तो अमेरिकी सेना एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करेगी. इस बार निशाने पर ईरान के अहम पुल, बिजली संयंत्र और रणनीतिक ठिकाने होंगे, जिससे तेहरान को भारी नुकसान पहुंचेगा.

US Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तेहरान ने अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया तो अमेरिकी सेना दोबारा सैन्य कार्रवाई करेगी. एएनआई न्यूजेंसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि इस बार निशाने पर ईरान के अहम पुल, बिजली संयंत्र और रणनीतिक ठिकाने होंगे. उन्होंने दावा है कि अमेरिका "अधूरा काम पूरा" करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एक घंटे में उड़ा सकता हूं ज्यादातर पुल

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह एक घंटे से भी कम समय में ईरान के ज्यादातर पुलों को नष्ट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुल और बिजलीघर किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और इनके नष्ट होने के बाद दोबारा निर्माण में कई साल लग जाते हैं. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को ऐसी चोट पहुंचेगी जिससे उबरने में लंबा समय लगेगा.

ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें ईरान के 'पिकएक्स माउंटेन' परमाणु स्थल पर चल रही गतिविधियों की पूरी जानकारी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बना चुका है और यदि समझौता नहीं हुआ तो पिकएक्स माउंटेन पर भी कार्रवाई की जा सकती है. उनका कहना था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को दोबारा खड़ा नहीं होने दिया जाएगा.

बिजलीघर भी निशाने पर, लेकिन जनता को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते

ट्रंप ने कहा कि बिजली संयंत्र भी अमेरिकी हमले का लक्ष्य बन सकते हैं क्योंकि इन्हें दोबारा तैयार करना सबसे कठिन होता है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले डीसैलिनेशन प्लांट पर हमला नहीं करेंगे, क्योंकि उससे सीधे आम नागरिक प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य आम लोगों को नहीं, बल्कि ईरान की रणनीतिक क्षमता को कमजोर करना है.

नेतन्याहू पर भी साधा निशाना

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए नेतन्याहू को सार्वजनिक घोषणा करने की जरूरत नहीं थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पहले से ही ईरान की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है और उसे किसी से जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं है.

व्हाइट हाउस बैठक से पहले बढ़ा तनाव

राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी व्हाइट हाउस में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अहम बैठक होने वाली है. दोनों नेताओं के बीच ईरान, लेबनान, मध्य-पूर्व की सुरक्षा स्थिति और अब्राहम समझौते के विस्तार पर चर्चा होने की उम्मीद है. ट्रंप के ताजा बयान ने एक बार फिर अमेरिका-ईरान तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

यह भी पढ़ें- PoK में बवाल! चुनाव से पहले खूनी संघर्ष, 14 प्रदर्शनकारियों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा घायल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >