ट्रंप का दावा- ईरान सरेंडर को तैयार, इधर 80वीं लहर की मिसाइलों से दहला इजरायल

Trump Iran Deal: बुधवार (25 मार्च) को मिडिल ईस्ट की जंग में एक हैरान करने वाला मोड़ आया है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान अब समझौता (डील) करना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत अपनी 80वीं लहर के हमले शुरू कर दिए हैं.

Trump Iran Deal: ईरान ने बाकायदा इसका वीडियो जारी कर दिखाया है कि कैसे उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत शुरू होने की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान अब समझौते के मूड में है. ट्रंप के मुताबिक, ‘ईरान की नेवी, एयरफोर्स और कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह तबाह हो चुका है. सैन्य रूप से वे खत्म हो चुके हैं. हमारे लड़ाकू विमान तेहरान के ऊपर उड़ रहे हैं और वे कुछ नहीं कर पा रहे. अगर मैं उनका पावर प्लांट गिराना चाहूं, तो भी वे उसे बचा नहीं पाएंगे. हमने यह जंग जीत ली है और जल्द ही इसे खत्म करेंगे.’

ईरान ने दागीं खतरनाक मिसाइलें 

ट्रंप के दावों के उलट ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उनकी 79वीं वेव (Wave 79) ने इजरायल के अभेद्य माने जाने वाले एयर डिफेंस को चीरते हुए तेल अवीव और बीरशेबा के खुफिया ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. ‘O Kheyral Fatehin’ कोडनेम वाले इस मिशन में ईरान ने खैबर शिकन, इमाद और सज्जील जैसी घातक मिसाइलों और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है. ईरान का दावा है कि उसने रामत गन और नेगेव में इजरायली सेना के लॉजिस्टिक और मैनेजमेंट सेंटर्स को भारी नुकसान पहुंचाया है.

ईरानी सेना ने ट्रंप का उड़ाया मजाक 

ईरान के खातम अल-अंबिया मुख्यालय के सैन्य प्रवक्ता ने ट्रंप के दावों पर तीखा तंज कसा है. फार्स न्यूज द्वारा जारी वीडियो में प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब ‘खुद से ही बातचीत’ कर रहा है. प्रवक्ता ने साफ कहा है कि अपनी हार को समझौते का नाम मत दो. जब तक हमारी मर्जी नहीं होगी, हालात पहले जैसे नहीं होंगे. हमारी सेना ही इस इलाके की स्थिरता की गारंटी है. हम अमेरिका-इजरायल के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

UN में ईरान की दो टूक: आत्मरक्षा का अधिकार जारी रहेगा

संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के डिप्टी एंबेसडर रजा देहघानी ने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी रक्षा के लिए हमले जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि जिन देशों ने अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए होने दिया, उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे. देहघानी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और इजरायली हमलों में हर दिन ईरान के मासूम बच्चे और महिलाएं जान गंवा रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि ईरान की कार्रवाई केवल हमलावर सेना और उनके ठिकानों तक ही सीमित है.

ईरान ने मंगलवार (24 मार्च) को भी अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. ईरान का कहना है कि शांति तभी होगी जब अमेरिका और इजरायल अपनी आक्रामकता रोकेंगे. फिलहाल, ट्रंप के शांति के दावों और ईरान की बरसती मिसाइलों के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है.

ये भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री की दो टूक: जब तक दुश्मन को पछतावा नहीं होगा, तब तक जारी रहेगी जंग

US रक्षा मंत्री का दावा: इतिहास में पहली बार ईरान की मॉडर्न मिलिट्री का हुआ पूरी तरह सफाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >