Trump in Danger : डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट के ऊपर पहुंचा एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप, F-16 जेट तुरंत पहुंचा

Trump in Danger : तीन सिविलियन एयरक्राफ्ट फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर हवाई क्षेत्र में नजर आए. इसके बाद हड़कंप मच गया.

डोनाल्ड ट्रंप

Trump in Danger : तीन सिविलियन एयरक्राफ्ट ने फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. इसके कारण उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा कमान (NORAD) को F-16 लड़ाकू जेट विमानों को वहां भेजना पड़ा. डेली मेल ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार, एफ-16 लड़ाकू विमानों ने फ्लेयर्स तैनात किए. इसके बाद तीनों एयरक्राफ्ट को क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया.

तीनों विमान पाम बीच हवाई क्षेत्र में क्यों उड़े?

रिपोर्ट के अनुसार, हवाई क्षेत्र का उल्लंघन शनिवार सुबह 11:05 बजे, दोपहर 12:10 बजे और दोपहर 12:50 बजे हुआ. यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों विमान पाम बीच हवाई क्षेत्र में क्यों उड़े. हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिली हैं. स्थानीय वेबसाइट पाम बीच पोस्ट के अनुसार, पिछले महीने ट्रंप की मार-ए-लागो यात्रा के दौरान शहर में हवाई क्षेत्र का तीन बार उल्लंघन हुआ.

लड़ाकू विमानों ने फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया

दो बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन 15 फरवरी को और एक बार उल्लंघन 17 फरवरी को राष्ट्रपति दिवस के दिन हुआ. NORAD ने 18 फरवरी को पाम बीच में एक और नागरिक विमान के उड़ान भरने की भी सूचना दी थी. लड़ाकू विमानों ने फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया, जो सुरक्षा के लिहाज से सटीक माने जाते हैं.ये जल्दी और पूरी तरह से जल जाते हैं और जमीन पर लोगों के लिए कोई खतरा नहीं पैदा करते हैं.

विमान को हवाई क्षेत्र से बाहर करने के बाद ट्रंप पहुंचे

आयरिश स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने रिसॉर्ट में उस समय पहुंचे जब एफ-16 विमानों ने विमान को हवाई क्षेत्र से बाहर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >