Sudan Clash: सूडान में सेना और रैपिड फोर्स के बीच भारी गोलीबारी, भारतीयों को घर के अंदर रहने की दी गयी सलाह

खार्तूम में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट में कहा गया है, गोलीबारी और झड़प की सूचना के मद्देनजर, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है. कृपया शांति बनाये रखें और अगले अपडेट की प्रतीक्षा करें.

सूडान में भारतीयों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गयी है. यह आदेश भारतीय दूतावास ने दी है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारतीयों को सलाह दी है कि वे देश में कथित गोलीबारी और झड़पों के मद्देनजर घर के अंदर रहें.

शांति बनाये रहने की दी गयी सलाह

खार्तूम में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट में कहा गया है, गोलीबारी और झड़प की सूचना के मद्देनजर, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है. कृपया शांति बनाये रखें और अगले अपडेट की प्रतीक्षा करें.

सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड फोर्स के बीच झड़प

मालूम हो सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक रैपिड फोर्स के बीच झड़प हो रही है. दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है. स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनी. सूडान के सेना हेडक्वार्टर और सेंट्रल खार्तूम में रक्षा मंत्रालय के आसपास भी गोलीबारी की खबर है. हाल के दिनों में सूडान में अर्धसैनिक बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच तनाव काफी बढ़ गयी है.

Also Read: Explainer : संयुक्त राष्ट्र का दक्षिण सूडान मिशन क्या है, क्यों होती है फोर्स कमांडर की नियुक्ति

अर्धसैनिक रैपिड फोर्स का दावा, हवाई अड्डे पर किया नियंत्रण

अर्धसैनिक रैपिड फोर्स ने दावा किया है उसने हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में कर लिया है. इससे पहले कहा गया था कि उसके शिविर पर हमला किया गया है. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रैपिड सपोर्ट फोर्स के लड़ाकों ने सेना के कई शिविरों पर हमला किया. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >