बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी में फूट, महागठबंधन से निकली अहम पार्टी

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद जमात ए इस्लामी की ताकत मजबूत हुई है. 12 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए उसने 11 पार्टियों का गठबंधन बनाया था. हालांकि, चुनाव के नजदीक आते ही इसमें फूट पड़ गई है.

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले जमात इस्लामी ने एकजुटता की कोशिश की थी. उसने इस्लाम समर्थकों का एक गठबंधन तैयार किया था. लेकिन एक प्रमुख इस्लामी राजनीतिक दल ने शुक्रवार को जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने की घोषणा की. इससे आगामी आम चुनाव में सभी इस्लाम समर्थक मतों को बटोरने की पहल प्रभावी रूप से समाप्त हो गई है. इस गठबंधन से अलग होने वाली पार्टी का नाम है इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश. 

इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव गाजी अताउर रहमान ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ने सीट बंटवारे में ‘न्याय से वंचित’ किया गया. इस वजह से उसने 11-दलीय गठबंधन छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने जमात-नेतृत्व वाले समूह पर “इस्लामी आदर्शों से भटकने” का भी आरोप लगाया. अताउर रहमान ने कहा, “बांग्लादेश इस्लामी आंदोलन अपने दम पर चुनाव में हिस्सा लेगा. हम 300 में से 268 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि शेष सीटों पर उनकी पार्टी योग्य उम्मीदवारों को समर्थन देगी.

बिना चर्चा तारिक रहमान से मिले जमात प्रमुख

अताउर रहमान के अनुसार, जमात के प्रमुख ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारीक रहमान के साथ मुद्दों को सुलझाने की बात कही. लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने इस्लामी आंदोलन के साथ कोई चर्चा नहीं की गई. इस घोषणा के साथ ही जमात-नेतृत्व वाले गठबंधन में ‘आंदोलन’ की भागीदारी औपचारिक रूप से समाप्त हो गई. यह घटनाक्रम उस बैठक के एक दिन बाद सामने आया, जिसमें महागठबंधन ने 179 सीटें जमात को और 30 सीटें छात्र-नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी को देने का फैसला किया था, जबकि 47 सीटें इस्लामी आंदोलन के लिए खाली छोड़ी गई थीं. इस बैठक का इस्लामी आंदोलन ने बहिष्कार किया था.

‘सत्ता के नजदीक आते ही रुख से पीछे हट रहे’

अताउर रहमान ने कहा, “हम तब हैरान रह गए जब जमात के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने स्पष्ट रूप से कहा कि सत्ता में आने पर वे देश का शासन मौजूदा कानूनों के अनुसार करेंगे, न कि इस्लामी शरिया के अनुसार.” उन्होंने आरोप लगाया कि जमात ने चुनाव से पहले एक समझौता कर लिया है, जिससे यह आशंका पैदा होती है कि “क्या यह एक दिखावटी (स्टेज्ड) चुनाव होगा.” रहमान ने कहा, “जमात का नारा था- ‘हमें अल्लाह का कानून चाहिए, हमें ईमानदार लोगों का शासन चाहिए.’ लेकिन अब जब उनके सत्ता में आने का माहौल बनता दिख रहा है, तो वे उस रुख से पीछे हट रहे हैं और सत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं.”

पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

‘हिंदुओं को वोट जायज नहीं’, ‘मंदिर-मूर्तियाँ तोड़ने के लिए’, ‘दिल्ली के दलाल दिल्ली जाएं’; बांग्लादेश चुनाव के बीच कट्टरपंथियों की गूंज

‘शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया’, ट्रंप ने अपने दावों को फिर दोहराया

ट्रम्प ने गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ मेंबर्स का किया खुलासा, दामाद, टोनी ब्लेयर समेत कई लोग शामिल, इस भारतवंशी को भी मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >