मॉस्को में पुतिन के टॉप जनरल पर जानलेवा हमला: घर के बाहर दागी गई कई गोलियां; हालत गंभीर

Putin General Assassination Attempt: रूस से सनसनीखेज खबर आई है. पुतिन के करीबी और GRU के एक बड़े अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर मॉस्को में एक खुलेआम हमले में गोली चलाई गई. एक हमलावर ने जनरल पर उनके घर के बाहर घात लगाकर हमला किया और उनकी पीठ में कई गोलियां मारीं. इस हमले के बाद जनरल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, और इस घटना से रूसी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.

Putin General Assassination Attempt: रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी खबर आ रही है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है. हमलावर ने उन्हें उनके घर के पास ही निशाना बनाया और कई गोलियां दाग दीं. फिलहाल जनरल अलेक्सेयेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

हमला कैसे हुआ? 

रूस की सरकारी मिलिट्री टीवी चैनल ‘ज्वेज्दा’ (Zvezda) और देश की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी के मुताबिक, यह वारदात मॉस्को के ‘वोलोकोलम्सकोय हाईवे’ पर स्थित एक रिहायशी इमारत (Residential Building) के पास हुई.

SHOT नाम के मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार:

  • हमलावर पहले से ही जनरल अलेक्सेयेव का इंतजार कर रहा था.
  • जैसे ही जनरल वहां पहुंचे, हमलावर ने उनकी पीठ में कई गोलियां मारीं.
  • वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया.

कौन हैं जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव?

जिन जनरल पर हमला हुआ है, उनका कद रूसी सेना और खुफिया तंत्र में बहुत बड़ा है.

खुफिया एजेंसी के बड़े अफसर: अमेरिकी कांग्रेस की 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलेक्सेयेव रूस की मुख्य खुफिया एजेंसी ‘जीआरयू’ (GRU) के फर्स्ट डिप्टी हेड हैं. रक्षा मंत्रालय में पद: वे रूस के रक्षा मंत्रालय में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर तैनात हैं और सीधे तौर पर पुतिन की कोर टीम का हिस्सा माने जाते हैं.

अब तक क्या हुआ?

रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने ‘हत्या की कोशिश’ का क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया है. कमेटी के जासूस और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सबूत जुटा रहे हैं.

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) ने भी इस घटना को एक सोची-समझी हत्या की साजिश (Assassination Attempt) करार दिया है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है, लेकिन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: ‘मैंने दुनिया के 8 युद्ध खत्म किए’, बोले ट्रंप- अमेरिका के पास अब WWII से 100 गुना ज्यादा घातक हथियार

ये भी पढ़ें: क्या जेफ्री एपस्टीन बच्चों की बलि और नरभक्षण से जुड़ा था? जानें वायरल दावों की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >