PM Modi China Visit Video: चीन में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम, गूंजे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को तियानजिन पहुंचे. 7 साल से अधिक समय के बाद चीन की उनकी यह पहली यात्रा है. इससे पहले 2018 में पीएम मोदी चीन गए थे, जहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक हुई थी. चीन पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ. उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. पीएम मोदी 31 अगस्त और एक सितंबर को आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन गए हैं.

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने मुलाकात भी की. इस दौरान वहां ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए.

पीएम मोदी ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य का आनंद उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन स्थित एक होटल में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का आनंद उठाया. ये कलाकार चीनी नागरिक हैं जो वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य सीख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देने वाली एक भरतनाट्यम नृत्यांगना ने कहा, “हमें भारतीय संस्कृति और कला से प्यार है. इसलिए, प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तुति देने पर हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है,”

पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का भी कार्यक्रम है. मोदी और जिनपिंग की बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि भारत और चीन ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार में उपजे तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं. बैठक में मोदी और जिनपिंग के भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने तथा पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद रिश्तों में बढ़ी तल्खी को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श करने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: PM Modi China Visit: पीएम मोदी ने 7 साल बाद चीन में मारी जोरदार एंट्री, स्वागत में बिछा रेड कार्पेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >