PHOTOS : नेपाल में बाढ़ के बाद का दर्दनाक मंजर, बिना शव अपनों का अंतिम संस्कार; इमोशनल कर देंगे दृश्य

1 / 5
PHOTOS : नेपाल में बाढ़ के बाद का दर्दनाक मंजर, बिना शव अपनों का अंतिम संस्कार; इमोशनल कर देंगे दृश्य
फुल स्क्रीन में देखें

अपनों को खोने के दर्द से बिलखती महिला (PC : X)

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. कई लापता लोगों के शव नहीं मिले हैं, जिसके चलते परिवारों को प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है.

2 / 5
फुल स्क्रीन में देखें

इंतजार की भी एक सीमा होती है

नेपाल में फ्लैश फ्लड आए एक सप्ताह का समय बीत चुका है. आर्मी और राहत-बचाव कार्य में लगे दल रेस्क्यू अभियान तेजी से जारी रखे हुए हैं. फिर भी जिनके अपने नहीं मिले उनको सिंबोलिक विदाई दी जा रही है.

3 / 5
फुल स्क्रीन में देखें

1200 से ज्यादा हुई मरने वालों की संख्या

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 1,200 के पार पहुंच गई है. कई लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है. इस बीच, शव नहीं मिलने से कई परिवारों को बिना अंतिम दर्शन के ही अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है.

4 / 5
फुल स्क्रीन में देखें

बिना शव के कैसे हो रहा अंतिम संस्कार?

बाढ़ में लापता अपनों के शव जब नहीं मिले, तो कई परिवारों ने कुश घास से उनका प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया. इसी प्रतिरूप को मृतक का प्रतीक मानकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है. परिवारों के लिए यह अपने प्रियजन को आखिरी विदाई देने का बेहद भावुक और पीड़ादायक तरीका है.

5 / 5
फुल स्क्रीन में देखें

अज्ञात लाशों को जंगलों में किया जा रहा दफन

नेपाल में इस वक्त स्थिति इतनी बुरी है कि हम अंदाजा तक नहीं लगा सकते. लावारिश लाशों को रखने की जगह तक नहीं बची है. पड़ी-पड़ी लाशें डिकंपोज होने लगी हैं. न्यूज रिपोर्टर बताते हैं कि ऐसी जगहों में इतनी भयानक गंध फैली है कि वहां पल भर ठहरना भी दूभर है. इन बेनाम शवों को जंगलों में दफनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इनके अवशेषों को निकाला जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >