पाकिस्तान ने किया फतह-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम

Fatah 4 Missile: पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए स्वदेशी फतह-4 क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है. पाकिस्तानी सेना के अनुसार यह मिसाइल आधुनिक नेविगेशन तकनीक से लैस है और लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक हमला करने में सक्षम है.

Fatah 4 Missile: पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने स्वदेशी रूप से विकसित फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. पाकिस्तानी सेना के अनुसार यह मिसाइल लंबी दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है, और यह लक्ष्य भेदने में काफी सटीक है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की और से जारी बयान के मुताबिक मिसाइल का परीक्षण सेना की रॉकेट फोर्स कमान ने किया है. फतह-4 की रेंज 750 किलोमीटर है. सेना ने बताया कि मिसाइल में उन्नत विमानन तकनीक और अत्याधुनिक नेविगेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेद सकती है.

फतह मिसाइल की खासियत

  • इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक फतत- 4 मिसाइल उन्नत एवियोनिक्स और आधुनिक नेविगेशन तकनीक से लैस है.
  • यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है.

तकनीकी क्षमताओं को परखने के लिए हुआ परीक्षण

आईएसपीआर के अनुसार इस परीक्षण का मकसद मिसाइल की विभिन्न उप-प्रणालियों और तकनीकी मापदंडों का आकलन करना था. सेना का कहना है कि इससे सैन्य परिचालन क्षमता, जवाबी कार्रवाई की मजबूती और लक्ष्य भेदन की सटीकता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने दी बधाई

मिसाइल परीक्षण की सफलता पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असिम मुनीर समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने वैज्ञानिकों और संबंधित टीमों को बधाई दी.

पाकिस्तान पहले भी कर चुका है फतह मिसाइल का परीक्षण

इससे पहले भी पाकिस्तान फतह सीरीज की कुछ अन्य मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है. पिछले महीने पाकिस्तान की रॉकेट फोर्स कमान ने स्वदेशी फतह-2 मिसाइल प्रणाली का प्रशिक्षण परीक्षण किया था. इसके अलावा सितंबर 2025 में भी पाकिस्तान ने 750 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल का प्रशिक्षण परीक्षण किया था.

भारत के लिए कितना खतरा?

फतह- 4 मिसाइल की रेंज 750 किलोमीटर है. ऐसे में इसकी जद में भारत के कई राज्य आ सकते हैं. हालांकि भारतीय मिसाइलों की तुलना में अभी भी पाकिस्तान काफी पीछे हैं. भारत की ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी समेत अन्य मिसाइल की काट पाकिस्तान के पास नहीं हैं. जबकि, भारत का एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत अपनी डिफेंस सिस्टम का परिचय भी दे चुका है.

Also Read: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय शिप हाजी अली पर अटैक, भारत ने कहा- हमला बर्दाश्त नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >