पाकिस्तानी गृह मंत्री की लंदन में भारी बेइज्जती, गेट पर रोककर हुई कार की तलाशी, लोग बोले- बम या ड्रग्स तो…

Pakistan Mohsin Naqvi Car Search London: पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी की कार की लंदन में एक सख्त जांच की गई है. इसका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यह पाकिस्तान जैसे देश के एक मंत्री की जांच उस पर अन्य देशों द्वारा दर्शाए गए अविश्वास को ही दर्शाता है. लोगों ने इसे अपमाजनक बताया है. पुलिस ने फॉरेन ऑफिस के बाहर कार के हर हिस्से को बहुत गंभीरता से जांचा.

Pakistan Mohsin Naqvi Car Search London: पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी लंदन में एक शर्मनाक स्थिति के केंद्र में आ गए, जब स्थानीय पुलिस ने कथित तौर पर उनके वाहन को रोका और कड़ी तलाशी ली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने उनके साथ असम्मानजनक और अपमानजनक व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्होंने जोरदार बहस छेड़ दी है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ब्रिटिश पुलिस ने लंदन स्थित यूके फॉरेन ऑफिस के बाहर नकवी की कार को रोककर कड़ी तलाशी ली, उनके साथ ‘अनुचित व्यवहार’ किया गया. यह घटना लंदन के केंद्रीय क्षेत्र में नियमित सुरक्षा जांच के दौरान हुई, लेकिन नकवी के साथ हुए इस व्यवहार ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में व्यापक बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने नकवी के वाहन की गहन तलाशी ली. उनके उच्च पद के बावजूद पुलिस ने कोई कूटनीतिक रियायत नहीं दी. चश्मदीदों ने बताया कि अधिकारियों ने दस्तावेजों के संपूर्ण सत्यापन और वाहन की भौतिक जांच पर जोर दिया, जिसके बाद ही उन्हें जाने की अनुमति मिली. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक टिप्पणी में कहा गया, “पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन को लंदन में पुलिस द्वारा अपमानजनक और असम्मानजनक वाहन तलाशी का सामना करना पड़ा. विश्लेषकों के अनुसार, यह घटना, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कठोर व्यवहार किया, पाकिस्तान की राज्य संस्थाओं के भीतर गहरी अविश्वास की स्थिति को उजागर करती है और सरकारी कमजोरी तथा आंतरिक अव्यवस्था की ओर संकेत करती है.”

पाकिस्तान के न्यूज चैनल ARY न्यूज के पत्रकार फरीद कुरैशी के मुताबिक, गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट के चेयरमैन मोहसिन नकवी उच्च-स्तरीय वार्ताओं के लिए यूके सरकारी अधिकारियों से मिलने फॉरेन ऑफिस  पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में पाकिस्तान में वांछित पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़े मामले, आव्रजन मुद्दों पर चर्चा, साइबर सुरक्षा सहयोग, और ब्रिटेन की नौ विश्वविद्यालयों में पाकिस्तानी छात्रों के नए दाखिलों पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध पर बातचीत शामिल है.

वहीं एक पाकिस्तानी पत्रकार सईद यूसुफजई ने भी वीडियो साझा करते हुए बताया कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की ब्रिटिश अधिकारियों से मुलाकात का मुख्य विषय शहजाद अकबर और आदिल राजा जैसे व्यक्तियों का पाकिस्तान प्रत्यर्पण हो सकता है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों के मामलों पर चर्चा हो सकती है, उन पर पाकिस्तान में गंभीर अपराध, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आरोप लगे हुए हैं. आपको बता दें कि राजा और अकबर, दोनों ही पाकिस्तानी मूल के प्रभावशाली लोग हैं, जो आए दिन अपने बयानों से पाकिस्तान की वर्तमान सत्ता के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं.  

लोगों ने बताया अपमानजनक

हालांकि सोशल मीडिया पर नकवी की गाड़ी की जांच का मामला तेजी से फैल रहा है, मगर अभी तक न पाकिस्तानी हाई कमीशन और न ही ब्रिटिश अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. कई जानकारों का कहना है कि यह तलाशी नियमित सुरक्षा प्रक्रिया भी हो सकती है, क्योंकि फॉरेन ऑफिस के बाहर सुरक्षा नियम अत्यंत सख्त होते हैं. इसके बावजूद, घटना के ‘अपमानजनक’ बताए जा रहे पहलू पर सोशल मीडिया में चर्चाएं जारी हैं. अगर यह घटना सच साबित होती है, तो यह पाकिस्तान के मौजूदा सत्ता ढांचे, उसकी विदेश नीति की क्षमता और उसकी अंतरराष्ट्रीय साख पर सवाल खड़े करता है.

पाकिस्तान की घटती अविश्वसनीयता

यह प्रकरण न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तानी अधिकारियों के सीमित प्रभाव को दिखाता है, बल्कि देश के भीतर मौजूद गहरी समस्याओं को भी सामने लाता है. सोशल मीडिया पर लोगों का तर्क है कि विदेशी भूमि पर एक वरिष्ठ मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार प्रतीकात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान की संस्थागत विश्वसनीयता धीरे-धीरे धूमिल  हो रही है. इस घटना पर अब तक न तो मोहसिन नकवी और न ही आंतरिक मंत्रालय ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. 

ये भी पढ़ें:-

यरूशलम के UNRWA हेडक्वार्टर पर इजरायल ने लगाया अपना झंडा, कौन-सी यह एजेंसी, जिस पर फूटा यहूदियों का गुस्सा

हिंदू स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सहित बेरहम हत्या, बेटे पुलिस में फिर सुरक्षित नहीं, बांग्लादेश में हिंसा की इंतेहा

रिश्तों में आई खटास, अरब सागर में आमने-सामने हुए यूएई-सऊदी अरब, क्यों हो रही UAE vs KSA में जंग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >