पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अब कोलकाता पर हमले की दी धमकी, भारत पर बिना सबूत लगा दिया आरोप

Pakistan Khawaja Asif Kolkata Strike: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है. इस बार उन्होंने कोलकाता पर हमला करने की बात कही है. उन्होंने इससे पहले भारत को घर में घुसकर मारने की बात कही थी.

Pakistan Khawaja Asif Kolkata Strike: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है. आसिफ की नई धमकियों में अब कोलकाता निशाने पर है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि भविष्य में अगर भारत के संघर्ष हुआ तो पाकिस्तान 200-250 किमी से आगे, भारत में घुसकर हमला करेगा. दो दिनों में इस तरह की धमकियों भरा यह उनका दूसरा बयान है. पाकिस्तान खुद मुश्किल हालातों में है, लेकिन उसका बड़बोलापन जारी है.  

सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए आसिफ ने कहा,‘वे किसी तरह का फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन प्लान कर रहे हैं, या तो अपने ही लोगों के जरिए या अपनी हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों के जरिए, कहीं लाशें रखकर यह दावा करेंगे कि वे आतंकी थे जिन्होंने कुछ घटनाएं अंजाम दीं… अगर वे इस बार ऐसा नाटक करने की कोशिश करते हैं, तो इंशाअल्लाह हम (लड़ाई) को कोलकाता तक ले जाएंगे.’

भारत ने कोई फाल्स फ्लैग ऑपरेशन नहीं किया

हालंकि, पहले की तरह इस बार भी ये धमकियां बड़े-बड़े दावों के साथ आई हैं और वह भी बिना किसी ठोस सबूत के. भारत ने आज तक किसी भी लाश को लखकर पाकिस्तान के ऊपर किसी भी आतंकवादी हमले का आरोप नहीं लगाया है. मुंबई अटैक हो या बालाकोट या कारगिल हर बार भारत ने सबूत पेश किए हैं. यहां तक कि भारत ने लगभग हर बार पाकिस्तान को डोजियर भी सौंपा है. लेकिन पाकिस्तान अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश हर बार करता है. 

भारत की चेतावनी के बाद बयान

आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के तुरंत बाद आया है. उन्होंने कहा था कि सीमा पर किसी भी दुस्साहस का भारत की ओर से कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. सिंह ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया का जिक्र किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. राजनाथ सिंह ने केरल में बोलते हुए कहा था, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है. अगर पाकिस्तान ऐसी गंदी हरकतें दोहराता है, तो हमारी सशस्त्र सेनाएं ऐसा जवाब देंगी जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे.”

दिल्ली-मुंबई भी पाकिस्तान के निशाने पर 

अब पाकिस्तान द्वारा भारत को दी जाने वाली लंबी चेतावनियों में अब कोलकाता भी शामिल हो गया है. इससे पहले भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने दिल्ली और मुंबई को निशाना बनाने की बात कही थी. उन्होंने ईरान युद्ध के परिप्रेक्ष्य में कहा था कि अगर अमेरिका पाकिस्तान के न्यूक्लियर साइट पर हमला करेगा, तो पाकिस्तान दिल्ली और मुंबई पर हमला करेगा. हम इसे छोड़ेंगे नहीं, बाद में जो होगा देखा जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति की संभावना कम है और दोनों देश ऐसा नहीं चाहते.

ऑपरेशन सिंदूर की दहशत!

मई 2025 में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की याद अभी भी पाकिस्तान के लोगों के बीच ताजा है. तनाव की शुरुआत 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम अटैक से हुई, जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य टकराव चला. 6-7 अप्रैल की रात से 10 अप्रैल तक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ड्रोन और मिसाइलों से प्रतिक्रिया दी, जिससे संघर्ष का दायरा बढ़ गया. हालांकि, बाद में पाकिस्तान की गुहार पर 10 मई 2025 को बातचीत के बाद युद्धविराम हो गया.

ये भी पढ़ें:- 1 महीने में UAE को इतना कर्ज चुकाएगा पाकिस्तान, एक झटके में खत्म होगा 18% विदेशी मुद्रा भंडार

ये भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तान के 80% लोग समलैंगिक हैं’, कराची की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट का दावा

क्षेत्रीय तनाव के माहौल में बयानों से एकजुटता की कोशिश?

ऐतिहासिक तौर पर पाकिस्तानी नेता ऐसे बयान तभी देते हैं, जब पाकिस्तान कई आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा होता है. ये बयान भी ऐसे समय में आ रहे हैं, जब पाकिस्तान अंदर और सीमा पर तनाव का सामना कर रहा है. बलूचिस्तान से लेकर सिंध और पीओके तक प्रदर्शन और विद्रोही गतिविधियां उसे परेशान कर रही हैं. वहीं अफगानिस्तान  के साथ उसका पिछले साल अक्तूबर से सीमा संघर्ष चल रहा है.  अफगान तालिबान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे इलाकों में हवाई हमले करने का आरोप लगाया है. इन हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें अब तक 500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. 

इसके साथ ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय ऊंची महंगाई, भारी कर्ज और सीमित संसाधनों के कारण कमजोर बनी हुई है. ईरान युद्ध की वजह से तेल संकट भी पाकिस्तान में गहराता जा रहा है. ऊपर से यूएई ने भी अपना दिया हुआ कर्ज वापस मांग लिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन सभी हालातों के बीच भारत के खिलाफ कड़े बयान पाकिस्तान के भीतर एकजुटता का माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >