ईरान का दावा: मार गिराया US का C-130 विमान, लापता पायलट को खोजने में था शामिल

Iran Destroyed C-130 Aircraft: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के सी-130 परिवहन विमान को मार गिराया है. यह उस लापता पायलट को खोजने वाले मिशन में शामिल था.

Iran Destroyed C-130 Aircraft: ईरान ने अमेरिका के C-130 एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है. यह विमान दो दिन पहले लापता हुए पायलट को खोजने में शामिल था. ईरान का दावा है कि इस 900 करोड़ के भारी-भरकम परिवहन विमान के अलावा, दो और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर नष्ट किए गए. फिलहाल इस मामले पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी टीवी ने रविवार को देश के संयुक्त सैन्य कमान के बयान के हवाले से बताया कि इस्फहान शहर में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया गया है.  बयान में कहा गया कि ये विमान एक अमेरिकी पायलट को बचाने के असफल अभियान में शामिल थे. सरकारी प्रसारक ने एक विमान की स्थिर तस्वीरें भी दिखाईं, साथ ही एक दूर के दृश्य में रेगिस्तानी इलाके से उठते गहरे धुएं का गुबार भी दिखाया.

वहीं मुंबई में ईरान की काउंसुलेट ने भी इसके बारे में अपडेट दिया. उसने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘कुछ ही समय पहले, एक अमेरिकी C-130 सपोर्ट विमान को पुलिस स्पेशल फोर्स यूनिट की भारी गोलीबारी से नष्ट कर दिया गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी इस्फहान में पुलिस कमांडो द्वारा एक शत्रुतापूर्ण ईंधन भरने वाला (रिफ्यूलिंग) विमान भी मार गिराया गया.’

इससे पहले काउंसेलेट ने एक और बयान जारी करते हुए दावा किया था कि ‘IRGC ने दक्षिणी इस्फ़हान में एक अमेरिकी दुश्मन विमान को नष्ट कर दिया गया है जो नीचे गिराए गए लड़ाकू पायलट की तलाश कर रहा था.’ हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर अमेरिका ने कोई बयान नहीं दिया है और स्वतंत्र रूप से इनकी पूरी पुष्टि भी नहीं हुई है. एपी ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना को लेकर पूछे गए सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.

इन दो बयानों के बाद, काउंसेलेट ने एक वीडियो भी जारी किया. इसमें कहा गया कि हाल ही में गिराए गए दो अमेरिकी विमानों में से यह फुटेज किसका है? वहीं, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कथित तौर पर दावा किया कि इस वीडियो में कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में पुलिस के विशेष बल अमेरिकी विमानों पर गोलीबारी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस विमान के बारे में साफ नहीं हो पाया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि MQ-1 ड्रोन या ईंधन भरने वाला विमान हो सकता है. 

ये सारा घटनाक्रम लापता पायलट को बचाने के दौरान हुआ है. ईरान ने शुक्रवार को एक हमले में अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल को मार गिराया था. इसमें एक क्रू सदस्य को पहले ही बचा लिया गया था, जबकि दूसरा एयरमैन (जैसा कि अमेरिकी सरकार ने कहा है) शुक्रवार से लापता था. 

ट्रंप बोले- हमने अपना पायलट खोज निकाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने पायलट को बचाने के बारे में सूचना दी. उन्होंने कहा कि अब वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि वे बेहद सम्मानित कर्नल हैं. उन्हें बचाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को भेजा. उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस अभियान में अमेरिका का कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है. 

ट्रंप ने कहा कि यह बहादुर योद्धा ईरान के खतरनाक पहाड़ी इलाकों में दुश्मन की रेखाओं के पीछे था, जहां दुश्मन लगातार उसका पीछा कर रहे थे और हर घंटे उसके करीब पहुंच रहे थे. लेकिन वह कभी अकेला नहीं था, क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, रक्षा मंत्री, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन और साथी सैनिक 24 घंटे उसकी लोकेशन पर नजर रखे हुए थे और उसके बचाव की योजना बना रहे थे.

ट्रंप ने अभियान को बताया ऐतिहासिक

ट्रंप ने कहा कि सैन्य इतिहास में यह पहली बार है कि दो अमेरिकी पायलटों को अलग-अलग, दुश्मन के गहरे इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है. यह चमत्कारी खोज और बचाव अभियान कल एक और बहादुर पायलट को सफलतापूर्वक बचाए जाने के बाद हुआ है, जिसकी हमने पुष्टि नहीं की थी, ताकि दूसरे बचाव अभियान को खतरे में न डाला जाए.

ये भी पढ़ें:- ईरान के 4 हाई-प्रोफाइल लोगों के वीजा रद्द, 2 ICE की हिरासत में, जल्द किए जाएंगे डिपोर्ट

ये भी पढ़ें:- ईरान की चेतावनी: अगर गलती से भी यहां हमला हुआ तो GCC में भयानक होंगे हालात, रूस ने अपने 198 लोग निकाले

ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना का बेहतरीन अभियान बताया. उन्होंने कहा कि बिना एक भी अमेरिकी के मारे जाने या यहां तक कि घायल हुए बिना इन दोनों अभियानों को अंजाम देना यह साबित करता है कि हमने ईरानी आसमान पर जबरदस्त हवाई प्रभुत्व और श्रेष्ठता हासिल कर ली है. ट्रंप ने कहा कि हम कभी भी किसी अमेरिकी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेंगे!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >