औरत से डरा पाकिस्तान का CDF, ब्रिटेन से लगाने लगा गुहार, जानें क्यों दहशत में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

Asim Munir asks UK Help after Woman’s Threat: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के खिलाफ कथित रूप से एक महिला द्वारा दी गई सार्वजनिक धमकी के बाद इस्लामाबाद ने ब्रिटिश सरकार के सामने औपचारिक रूप से आपत्ति (डिमार्शे) दर्ज कराई है.

Asim Munir asks UK Help after Woman’s Threat: ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए एक प्रदर्शन के दौरान फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के खिलाफ कथित रूप से एक महिला द्वारा दी गई सार्वजनिक धमकी के बाद इस्लामाबाद ने ब्रिटिश सरकार के सामने औपचारिक रूप से आपत्ति (डिमार्शे) दर्ज कराई है. पाकिस्तान ने इस मामले में लंदन से हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है. यह स्थिति पाकिस्तान सेना के भीतर कमजोर होते नियंत्रण और विदेशों में उसके समर्थक आधार पर घटती पकड़ को दर्शा रही है. बड़ी-बड़ी डींगें हांकने वाले पाकिस्तान को अपने सेना प्रमुख के लिए यूके से गुहार लगानी पड़ रही है. 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि UKPTIofficial नामक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फील्ड मार्शल मुनीर के खिलाफ हिंसक बयान देती नजर आ रही है. आरोप है कि उसने कार बम का उल्लेख किया और 1988 में पूर्व राष्ट्रपति जनरल जिया-उल-हक की मौत से जुड़े विमान विस्फोट की तुलना की. पाकिस्तानी मंत्रियों का दावा है कि यह बयान महज राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि हिंसा और आतंक को उकसाने की श्रेणी में आता है.

ब्रिटिश अधिकारियों से मांगी सुरक्षा

पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक, इस्लामाबाद ने ब्रिटिश अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने कानूनों के तहत इस मामले में कार्रवाई करें. पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि उपलब्ध वीडियो साक्ष्य स्पष्ट रूप से हिंसा के लिए उकसावे की ओर इशारा करते हैं. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पाकिस्तान को अपने शीर्ष सैन्य नेतृत्व की सुरक्षा के लिए विदेशी सरकारों की मदद लेनी पड़ रही है, खासकर तब जब खतरा कथित तौर पर उसके अपने प्रवासी समुदाय से उत्पन्न हो रहा हो.

हालांकि इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के यूके में चल रहे, UKPTIofficial चैनल पर वह वीडियो अब दिख नहीं रहा है. संभव है कि यह वीडियो हटा लिया गया हो, लेकिन एक यूजर ने दावा किया कि उसने वीडियो का स्क्रीनग्रैब रिकॉर्ड किया है. प्रभात खबर व्यक्ति के दावे की पुष्टि नहीं करता. आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं- 

पीटीआई ने खारिज किया आरोप

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने सरकार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ब्रैडफोर्ड में हुआ जमावड़ा सेना की कथित राजनीतिक दखलअंदाजी के खिलाफ एक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रदर्शन था, न कि किसी तरह की संगठित या आधिकारिक धमकी. PTI नेताओं का आरोप है कि सरकार चुनिंदा वीडियो क्लिप को जानबूझकर उभार रही है. 

PTI का यह भी कहना है कि विदेशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को जानबूझकर आतंकवाद से जोड़कर पेश किया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान के भीतर जारी राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट से ध्यान भटकाया जा सके. पार्टी का आरोप है कि इस्लामाबाद घरेलू मोर्चे पर वैधता हासिल करने में नाकाम रहने के बाद विदेशी सरकारों पर दबाव डालकर अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना चाहता है. 

विदेशों में घट रही पाक सेना की इज्जत

PTI के अनुसार, यह डिमार्श किसी वास्तविक सुरक्षा खतरे से निपटने की कोशिश कम और घरेलू सत्ता संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने व प्रवासी कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास ज्यादा प्रतीत होता है. यह स्थिति पाकिस्तान सेना के भीतर कमजोर होते नियंत्रण और विदेशों में उसके समर्थक आधार पर घटती पकड़ को भी दिखा रही है. विदेशों में सैन्य प्रतिष्ठान के खिलाफ बढ़ता गुस्सा और प्रवासी समर्थकों पर घटता प्रभाव एक गहरी समस्या को दर्शाता है. पाकिस्तानी सेना और सरकार पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं. वे पाकिस्तान जैसा ही जकड़न वाला शासन हर देश में चाह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान में थाना इंचार्ज को उठा ले गए TTP के मिलिटेंट, हाइवे पर रोकी गाड़ी और कर लिया अगवा

पिछवाड़े के सांपों ने घर वालों को डसा, बांग्लादेश के सबसे बड़े रॉकस्टार के कंसर्ट में बवाल, जान बचाकर भागे जेम्स

OMG! 22 किमी पहाड़ का सीना चीर दिया, चीन ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे सुरंग, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >