आसिफ मुनीर बने पाकिस्तान के पहले CDF, शहबाज सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Pakistan Asim Munir 1st CDF: पाकिस्तान में बड़े सैन्य बदलाव के तहत आर्मी चीफ आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेश शहबाज शरीफ सरकार के सिफारिश पर राष्ट्रपति कार्यालय सा जारी किया गया. उनके साथ ही एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू को भी दो साल का सेवा विस्तार मिला है.

Pakistan Asim Munir 1st CDF: पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व संरचना में एक बड़ा बदलाव गुरुवार, 4 दिसंबर को हुआ. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स फोर्सेज (CDF) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के ऑफिस ने इसका नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर शेयर किया. सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पाँच साल की अवधि के लिए पाकिस्तान का पहला CDF नियुक्त किया गया है. जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भेजे गए उस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसमें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) मुनीर को पाकिस्तान का पहला CDF नियुक्त करने का औपचारिक अनुरोध किया गया था. यानी वे अब आर्मी चीफ के साथ देश के पहले CDF भी होंगे. इसके अलावा, एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्दू को भी दो साल का विस्तार मंजूर किया गया है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा, “राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर NI(M), HJ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को पाँच साल की अवधि के लिए एक साथ चीफ ऑफ डिफेन्स फोर्सेज नियुक्त किया गया है.” मुनीर को COAS और CDF दोनों के पद पर पदोन्नत करने के बाद उनके नए पद का कार्यकाल पाँच साल होगा. इससे मुनीर पहले ऐसे सैन्य अधिकारी बन गए हैं जो एक साथ दोनों महत्वपूर्ण पद संभालेंगे. इसे पाकिस्तान की रक्षा व्यवस्था के शीर्ष स्तर पर शक्तियों के एकीकरण के रूप में देखा जा रहा है.

27वां संविधान संशोधन के तहत हुई नियुक्ति

पिछले महीने संसद ने 27वां संविधान संशोधन पारित किया था, जिसके तहत CDF का पद सृजित किया गया. इसका उद्देश्य कमान में एकरूपता स्थापित करना और किसी भी गंभीर परिस्थिति में निर्णय प्रक्रिया को तेज करना है. CDF ने चेयरमैन, ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के पद को प्रतिस्थापित किया है, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है. इस्लामाबाद से जारी राष्ट्रपति कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने मुनीर को शुभकामनाएँ भी दीं. इस नए परिवर्तन के बाद आसिम मुनीर पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख बन गए हैं. 27वां संविधान संशोधन CDF को सैन्य कमान के ढांचे में सबसे ऊपर रखता है, इससे उसे राष्ट्रीय रणनीतिक कमांड पर कंट्रोल मिलता है. इसके साथ ही उसे संवैधानिक रूप से भी कई छूट मिल जाती हैं.  

देरी ने मचाई थी हलचल

औपचारिक अधिसूचना जारी होने के फैसले ने CDF की नियुक्ति में देरी को लेकर चल रही अफवाहों को समाप्त कर दिया है. यह अधिसूचना 27 नवंबर से लंबित थी, जब आखिरी CJCSC जनरल साहिर शमशाद मिर्जा सेवानिवृत्त हुए थे. इससे पहले, कानून मंत्री आजम नजीर तारड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि CDF की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने में कोई कानूनी या राजनीतिक बाधा नहीं है और यह अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

एयर चीफ मार्शल को दो साल का सेवा विस्तार

वहींं पाकिस्तान ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्दू की सेवा अवधि में दो साल के विस्तार को भी मंजूरी दी है. एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्दू का कार्यकाल मार्च 2026 में उनके मौजूदा पाँच साल के टैन्योर के पूरा होने के बाद लागू होगा. इन दोनों फैसलों के बाद पाकिस्तान की सैन्य संरचना में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है.

भविष्य के आश्वासन से हुई देरी

इस प्रक्रिया में हाल के हफ्तों में असामान्य देरी हुई. इससे काफी सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री पहले ही फील्ड मार्शल मुनीर को सेना प्रमुख और CDF नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके थे, जिसे बाद में राष्ट्रपति भवन भेजा गया. यह देरी उन आरोपों के बीच सामने आई, जिनमें दावा किया गया कि पीएमएल-एन नेतृत्व राजनीतिक गारंटी, प्रमुख सैन्य नियुक्तियों पर प्रभाव और भविष्य की सरकार से जुड़ी आश्वासन हासिल करने की कोशिश कर रहा था.

ये भी पढ़ें:-

2030 तक तीसरे विश्व युद्ध की संभावना, एलन मस्क की चेतावनी ने दुनिया भर में बढ़ाई चिंता

H-1B, H-4 वीजा चाहिए, तो सोशल मीडिया पर करो ये काम, ट्रंप प्रशासन का नया फरमान 

शेख हसीना के बाद बेटे पर चला कोर्ट का हंटर, इस जुर्म में निकाला गिरफ्तारी का वारंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >