OMG: शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

स्पेनिश एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज वो शख्स हैं, जिसने 1 मिनट में 39 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने कैसे अपने सख्त हथेलियों से मजबूत तरबूजों के चीथड़े उड़ा देते हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोग एक से बढ़कर एक काम कर जाते हैं, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक शख्स ने ऐसा कुछ कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया में हो रही है.

शख्स ने हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज

स्पेनिश एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज वो शख्स हैं, जिसने 1 मिनट में 39 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने कैसे अपने सख्त हथेलियों से मजबूत तरबूजों के चीथड़े उड़ा देते हैं. 2 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में रॉबर्टो रोड्रिगेज दनादन तरबूज तोड़ते हुए देख दंग रह जा रहे हैं.

इटली के खास शो लो शो देई रे में एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज किया कारनामा

सोशल मीडिया में तरबूज तोड़ने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज ने इटली के एक मशहूर टीवी शो लो शो देई रे तरबूज तोड़ने का कारनामा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज के तरबूज तोड़ने वाले वीडियो को देख लोग दंग रह गये. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडि��ो पर कमेंट किया और लिखा, मैं तो इस शख्स पंगा कभी न लूं. एक हाथ में इतना दम, अगर दोनों का इस्तेमाल कर ले तो या हाल होगा.

पंच से 78 तरबूज तोड़ने का बन चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हथेली से तरबूज तोड़ने का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज ने हथेली से 1 मिनट में 39 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. लेकिन इससे पहले भी पंच से तरबूज तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है. इटली के इसी शो में जो एडकर स्कैंडुरा ने पंच से एक मिनट में 78 तरबूज तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >