New York Plane Collide: अमेरिका में विमान हादसा, आपस में टकराए दो विमान, एक प्लेन का टूटा विंग, देखें वीडियो

New York Plane Collide: अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में डेल्टा एयरलाइन के एक प्लेन का विंग टूटकर अलग हो गया. इस घटना में केवल एक व्यक्ति घायल हुआ है.

New York Plane Collide: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बुधवार को दो विमानों के बीच टक्कर हो गई. इससे एक विमान का पंख टूटकर अलग हो गया. यह घटना दोनों विमानों के टैक्सी करते समय हुई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रनवे पर इमरजेंसी गाड़ियों को देखा जा सकता है, साथ ही जेट के पंख को हुआ नुकसान भी दिख रहा है. यह हादसा स्थाानीय समयानुसार तकरबीन 9.56 बजे हुआ. 

ये दोनों विमान डेल्टा एयरलाइंस वाणिज्यिक विमान हैं.  एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑडियो के अनुसार, टैक्सी करते समय एक विमान की नाक दूसरे विमान के दाहिने पंख से टकरा गई. एक विमान वर्जीनिया के रोआनोक के लिए उड़ान भरने जा रहा था, जबकि दूसरी ओर से उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट से विमान रनवे पर लौट रहा था. इसी दौरान दोनों विमानों की टैक्सी करते समय टक्कर हो गई. पायलटों ने अपनी विंडशील्ड को नुकसान होने की सूचना दी, ATC ऑडियो में यह जानकारी सामने आई. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल होने की सूचना है.

पायलटों ने इसे संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन हादसे के टाल नहीं सके. इस घटना के बाद यात्रियों के बीच दहशत फैल गई. लोग सीटों से उठकर हालात के बारे में पूछने लगे. सीबीसी न्यूज के एक प्रोड्यूसर हादसे के वक्त घटना स्थल पर मौजूद थे. उन्होने बताया कि लोग डर के मारे खड़े हो गए, हालांकि राहत की बात रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पुहंची, केवल एक यात्री घायल हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया. 

इस घटना पर डेल्टा एयरलाइंस ने खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह हादसा ला गार्डिया एयरपोर्ट पर हाल के महीनों में हुई घटनाओं में नया जुड़ाव है. इसने सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसी साल मार्च में भी एक डेल्टा विमान का पंख लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से टकरा गया था, जिसके बाद गो-अराउंड करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें:-

युद्ध रुकवाने के लिए नोबेल मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप, पीठ पीछे उड़ रही खिल्ली, मैक्रों के सामने इस बात पर खूब लगे ठहाके 

रूस पेपर टाइगर! तो नाटो क्या है? पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, एक-एक धमकी पर दी सख्त चेतावनी

आसमानी आतंक के दहशत में पूरा यूरोप, अब जर्मनी म्यूनिख एयरपोर्ट पर दिखा ड्रोन, आनन-फानन में उठाया ये कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >