Viral Video : जले हुए संसद भवन के बाहर डांस, TikTok के लिए बनाया वीडियो, नेपाल में ये कैसा Gen-Z प्रदर्शन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. नेपाल में वर्तमान में युवा पीढ़ी (Gen Z) के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. प्रदर्शन ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर हमला किया और उसे जला दिया. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्रदर्शनकारी जले हुए संसद भवन के बाहर डांस कर रहा है. देखें वीडियो.

Viral Video : भारत का पड़ोसी देश नेपाल वर्तमान में युवा पीढ़ी (Gen Z) के विरोध प्रदर्शनों से अशांत है. विरोध ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर हमला किया और उसे जला दिया. इस घटना के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जले हुए संसद भवन के बाहर एक प्रदर्शनकारी डांस करता दिखाई दे रहा है, जो विरोध के इस गंभीर हालात के बीच चौंकाने वाला वीडियो है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

प्रदर्शनकारी ट्रेंडी डांस स्टेप्स करता वीडियो में आया नजर

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवा प्रदर्शनकारी ट्रेंडी डांस स्टेप्स करता हुआ और टिकटॉक वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है, जबकि उसके पीछे एक इमारत में आग लगी हुई है. यह 29 सेकेंड का वीडियो कई ऐसे क्लिप्स का संग्रह है. एक वीडियो में सड़क के बीच में लगी भारी आग दिखाई दे रही है, जबकि एक प्रदर्शनकारी इसे आराम से वीडियो बना रहा है और आग के सामने सेल्फी ले रहा है.

यह भी पढ़ें : Gen Z Protest Nepal: नेपाल में Gen Z का तांडव, हिंसा में 25 लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल

सोशल मीडिया यूजर वीडियो देख दे रहे हैं रिएक्शन

कुछ सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर इसे देख नाराज हैं. कई लोगों ने युवा की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर नाराजगी जताई. एक यूज़र ने लिखा, “आग लगे बस्ती में, हम तो अपनी मस्ती में.” किसी ने कहा, “नेपाल ने यह करके 100 साल पीछे चला गया.” एक अन्य यूज़र ने मजाक में लिखा, “नेपाल Gen Z ऐसे हैं – संसद जलाना सिर्फ मजे के लिए था… असली हुनर इंस्टाग्राम पर मुजरा करना है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >