PM Modi arrives in Australia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया ) पहुंच गए है, ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह पीएम मोदी का तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है और दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है.
शिखर सम्मेलन में होंगे अहम फैसले
पीएम मोदी मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरान व्यापार, रक्षा, तकनीक और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई पहलें भी सामने आ सकती हैं.
‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम पर सबकी नजर
पीएम मोदी के इस दौरे का सबसे खास आकर्षण भारतीय समुदाय के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ रहेगा. इसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी अपने संबोधन में भारत की वैश्विक भूमिका, प्रवासी भारतीयों के योगदान और भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी के भविष्य पर बात करेंगे.
चार क्षेत्रों में दिख रही अपार संभावनाएं
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सहयोग के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है. इसमें शिक्षा, कृषि एवं खाद्य, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन शामिल हैं. इन क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं और निवेश को बढ़ावा देकर दोनों देश नई आर्थिक ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप
रिश्तों को मिलेगी नई दिशा
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊर्जा देगा. ग्रीन एनर्जी, कौशल विकास और व्यापारिक साझेदारी में बढ़ता सहयोग आने वाले वर्षों में दोनों देशों के लिए बड़े अवसर पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की यात्रा के बाद रणनीतिक साझेदार बनेंगे भारत और इंडोनेशिया, बढ़ेगा रक्षा सहयोग
