COVID- 19 : कोरोना वायरस के उपायों को ठेंगा दिखा रहे हैं अमेरिकी नेता

चीन के वुहान शहर से लेकर विश्व भर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया को कई डॉक्टर एवं वैज्ञानिक लगे हुए हैं. खबरों कि मानें तो चीन और इटली के बाद अब कोरोना वायरस का अगला केंद्र अमेरिका माना जा रहा है.

चीन के वुहान शहर से लेकर विश्व भर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया को कई डॉक्टर एवं वैज्ञानिक लगे हुए हैं. खबरों कि मानें तो चीन और इटली के बाद अब कोरोना वायरस का अगला केंद्र अमेरिका माना जा रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग दुनिया भर को अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं के खिलाफ चेतावनी दे रहा है लेकिन खुद उसके विदेश मंत्री माइक पोम्पियो इस सप्ताह अफगानिस्तान की यात्रा करके लौटे हैं.

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी वाशिंगटन में सारे जिम बंद हैं लेकिन सीनेटर रैंड पाल जो खुद पेशे से आंखों के डाक्टर हैं उन्होंने रविवार को सीनेट जिम में जमकर वर्कआउट किया. इस दौरान उन्हें अपने कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार था.और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हाथ मिलाने की भी मनाही है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका पालन नहीं किया. उनके अपने प्रशासन के जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाथ मिलाने से परहेज करने के दिशा निर्देश जारी किए थे लेकिन उसके बावजूद ट्रंप गर्मजोशी के साथ लोगों से हाथ मिलाते रहे. यही हाल सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश को लेकर देखा जा रहा है.

लेकिन व्हाइट हाउस की नियमित ब्रीफिंग में एक भीड़भाड़ वाले मंच पर ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी माजूद रहते हैं. पूरे अमेरिका में बंद की स्थिति है और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन वाशिंगटन में कुछ शक्तिशाली लोग एहतियाती उपायों को ठेंगा दिखा रहे हैं. मानवीय व्यवहार के विशेषज्ञों का कहना है , ‘‘ जैसा मैं कहता हूं वैसा करो, वैसा नहीं जैसा मैं करता हूं.. अमेरिकी नेता यही दिखा रहे हैं . शक्तिशाली नेताओं और अधिकारियों को लग रहा है कि आम जनता के लिए बनाए गए कानून और नियम उन पर लागू नहीं होते हैं.” पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर मौरिस श्वित्जर कहते हैं, ‘‘ जब हमारे पास बहुत अधिक ताकत होती है तो हम अपने आप को अपवाद के रूप में देखते हैं और सोचते हैं कि नियम हम पर लागू नहीं होते .”

श्वित्जर व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता विषय के विशेषज्ञ हैं. वह कहते हैं, ‘‘हम वही करना चाहते हैं जो हमें अच्छा लगता है क्योंकि हमें लगता है कि शक्तिहीन या कमजोर तबके के लिए बने नियमों से हम नहीं बंधे हैं .” हालांकि कई सीनेटरों ने पाल के व्यवहार की निंदा की है . सरकार के कोरोना वायरस निगरानी टीम के डाक्टरों का कहना है कि केंटुकी के रिपब्लिकन का व्यवहार ‘‘निजी जिम्मेदारी ” के आदर्श के प्रदर्शन के विपरीत है.

गौरतलब है कि अमेरिका के दो दर्जन से अधिक सांसद 70 और 80 साल की उम्र के फेरे में हैं जो कि उनके लिए अधिक खतरा पैदा करता है. अकेले पाल ही नहीं कई अन्य सीनेटर भी सीनेट के जिम का इस्तेमाल कीपैड के जरिए कर रहे हैं . ट्रंप ने खुद भी सोमवार को स्वीकार किया था कि हाथ मिलाना उनकी एक ऐसी आदत है जिसे दूर करना बहुत मुश्किल है क्योंकि राष्ट्रपति बनने के बाद से वह एक सप्ताह में हजारों लोगों से हाथ मिलाने के आदी हो गए हैं . श्वित्जर कहते हैं, ‘‘ समस्या यह है कि शक्तिशाली लोगों के इस प्रकार के व्यवहार से नियमों के पालन को लेकर आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >